खुशखबरी: जेबीटी के 1225 पदों को भरने को शिक्षा मंत्री की जरूरी
शिमला। हिमाचल में जेबीटी (JBT) भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों (government schools) में जेबीटी के 1225 पद (JBT 1225 Post) भरने को मंजूरी मिल गई है। बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला अधिकारियों को बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन पदों में 758 पद बैचवाइज और 467 पद कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (HPSSC) के माध्यम से भरे जाएंगे। डीएलएड करने वालों को बैचवाइज भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। बुधवार को शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर (Education Minister Govind Thakur) के हस्तक्षेप के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने लिखित आदेश जारी किए। जेबीटी के 1225 पद भरने के लिए सरकार ने बीते दिनों कानूनी राय ली थी। एनसीटीई ने बीएड को भी जेबीटी भर्ती के लिए पात्र माना है। प्रदेश के आरएंडपी नियमों के तहत जेबीटी करने वालों को भर्ती में शामिल किया जाता है। ऐसे में इस भर्ती को लेकर दुविधा में फंसी सरकार ने कानूनी राय लेने के बाद डीएलएड को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय (Directorate of elementary education) ने सभी जिला उपनिदेशकों को वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार बैचवाइज आधार (Batchwise basis) पर काउंसलिंग करने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों को इस बाबत शेड्यूल तैयार करने को कहा गया है। वहीं शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को भी जेबीटी भर्ती का रोका गया परिणाम जारी करने को पत्र भेज दिया है।
टीजीटी परीक्षा में प्रश्न पत्र आवंटन मामले की जांच अब डीसी सोलन करेंगे
7825 मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए नियमों में संशोधन
पार्टटाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए स्कूल से घर की दूरी का सर्टिफिकेट लाना होगा। पहले प्रमाण पत्र की शर्त नहीं थी। इसके लिए अभ्यर्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव और शहरी क्षेत्रों में कार्यकारी अधिकारी से प्रमाणपत्र जारी करेंगे।
Read
all updates 7825 MULTI Purpose worker here
3840 प्री प्राईमरी शिक्षक भर्ती अपडेट
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया के नियमों में संशोधन किया है। इस भर्ती में स्कूल से घर की दूरी के हिसाब से दो से दस नंबर मिलेंगे। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 7852 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर नियुक्त किए जाने हैं।
एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी नियुक्तियां करेगी। इन वर्करों को प्रतिमाह 5,625 रुपये वेतन मिलेगा। नियुक्तियां करने से पहले स्कूल और पंचायत के नोटिस बोर्ड पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास सादे कागज पर आवेदन करना होगा।
स्कूल को खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना आदि इनका काम होगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी/प्रिंसिपल/हेडमास्टर सचिव होंगे। जबकि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष को सदस्य बनाया जाएगा।
जिस गांव या ग्राम पंचायत के स्कूल में भर्ती की जानी है, वहां के स्थानीय निवासी को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। साथ लगते गांव में अगर कोई स्कूल नहीं है तो वहां का निवासी भी आवेदन कर सकेगा। भर्ती के लिए स्थानीय स्कूल की ओर से बीईओ को मांग भेजी जाएगी। बीईओ इस मांग को निदेशालय भेजेंगे। निदेशालय से मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
इस विज्ञापन को संबंधित स्कूल सहित ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा।
वर्कर के घर से स्कूल की दूरी के आधार पर दस नंबर होंगे। इसमें डेढ़ किलोमीटर के दायरे वाले आवेदक को दस नंबर दिए जाएंगे। दो किलोमीटर दायरे पर आठ, तीन किलोमीटर पर छह, चार किलोमीटर पर चार और पांच किलोमीटर की दूरी पर दो नंबर मिलेंगे। इसके अलावा पांचवीं कक्षा पास को पांच नंबर, आठवीं पास को - आठ नंबर मिलेंगे। कुल 30 नंबरों के आधार पर इनका चयन किया जाएगा।

















































