UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

JBT HP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
JBT HP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

JBT RECRUITMENT 2021: सरकारी स्कूलों में 810 जेबीटी शिक्षक बनने की प्रक्रिया शुरू



 हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 810 जेबीटी शिक्षक बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।   सभी जिलों के उप निदेशकों को 50 फीसदी पद बैचवाइज और शेष 50 फीसदी पद कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से भरने की तैयारियां शुरू करनेे  के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से कहा है। 



भर्ती चुनाव आचार संहिता हटने के बाद शुरू होगी ,निदेशालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया हैै। 5 नवंबर तक जिला उप निवेशकों को इस संदर्भ में सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी भर्ती के लिए जिला बार शिक्षकों का कोटा भी जारी कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बीते दिनों विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के 4000 पद भरने का फैसला लिया गया है।  प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी शिक्षकों की जिलेवार भर्ती करने का भी तैयारियां शुरू कर दी है।  

अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी शिक्षकों की जिलेवार भर्ती करने का भी तैयारियां शुरू कर दी है। 50 फीसदी पद बैचवाइज और 50 फीसदी पद कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर भरेगा

  जिलावार पद : बिलासपुर 30 चंबा 100 हमीरपुर 90 कांगड़ा 130  कुल्लू 80 लाहौल-स्पीति  10 मंडी 120 शिमला90   सिरमौर 90 सोलन 40     ऊना 30

LT WARD OF EX-SERVICEMEN RECRUITMENT APPOINTMENT ORDER RELEASED

 

JBT BATCHWISE RECRUITMENT: जेबीटी शिक्षकों की बैच वाइज भर्ती के काउंसलिंग शेड्यूल जारी




हिमाचल प्रदेश सरकार द्धारा प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के माध्यम से कनिष्ठ बुनियादीअध्यापकों के 1 पद भूतपमर्व सैनिको के आश्रितों की श्रेणी से जिला स्तर पर उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना द्वारा भरा जाना है। जिला रोजगार कार्यालय ऊना/अम्ब/हरोली एवं बंगाणा द्वारा जिन अभ्याथिर्यों के नाम बैच आधार पर (अनुबन्ध पर) भरने हेतू प्रायोजित (Sponsored) किये गये है उनकी काउंसलिंग दिनांक 21.09.2021 को ठीक 10:00 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में होगी। 



अभ्यार्थियोंं की सूची तथा काउंसलिंग सम्बंधी संपूर्ण जानकारी इस कार्यालय की website ddeeuna.in पर उपलब्ध है। सभी अभ्यार्थियों को कॉल लेटर भेज दिए गए है। 


Venue: DDEE OFFICE 21-09-2021 UNA 10:00 AM

 Category ST 
Category wise Required  No. of Post  01 

Batch No.  Till date 


उपरोक्त श्रेणी से सम्बधित अगर किसी अभ्यार्थी का नाम सम्बधित रोजगार कार्यालय द्धारा नहीं भेजा गया है, तथा ऊना जिला से सम्बधित है, तो वह निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते है। इसके अतिरिक्त अन्य जिला के पात्र अभ्यार्थी भी उपरोक्त काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते है, यदि उनका नाम हि0प्र0 के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है। 





JBT RECRUITMENT: हाईकोर्ट ने लगाई जेबीटी भर्ती के लिए काउंसलिंग पर स्टे

Stay of counselling process for JBT Wards of Ex-Servicemen candidates.
High court stayed the process of recruitment of JBT WARDS OF EX-SERVICEMEN.

 

JBT RECRUITMENT 2021: DISTT SIRMOUR COUNSELING SCHEDULE

 

HP JBT RECRUITMENT 2021: जेबीटी बैचवाईज भर्ती के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, पढ़ें उम्मीदवारों की सूची

 

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला सिरमौर में कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों को 06 पदों को पूर्णतयाः बैच-वाईज अनुबन्ध आधार पर भरने हेतू काउंसलिए कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों के भर्ती एवंपदोन्नति नियम दिनांक 22.09.2017 अनुसार होनी है।



 पात्र अभ्यर्थी दिनांक 07.09.2021 को प्रातः10:30 बजे कांउसलिंग के लिए अपनी उपस्थिति उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, नाहन के कार्यालय में सुनिश्चित करें। जो अभ्यर्थी काउसलिश हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होगें, उनकी उम्मीदवारी उपरोक्त पदों के लिए मान्य नहीं होगी तथा इस सम्बंध में भविष्य में कोई भी प्रतिवेदन/दावेदारी स्वीकार्य नहीं होगी। 


इस काउसलिंग में वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिन्होने जेबीटीया इसके समकक्ष तथा जे0बी0टी0/टी0ई0टी0 परीक्षा पास हो अर्थात मी एवं पदोन्नति नियम दिनॉक 229.2017 में उल्लेखित शैक्षणिक अहर्ताएं रखते हों तथा सरकार द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों में निहित प्रावधानों के अनुरूप पात्रता रखते हों।


 Age Limit Between 18 to 45 years as on 1.1.2021 Provided further that upper age limit is relaxable and STUD for schedule casts/Schedule Tribes & Other categories of persons to the extent to date permissible under the general or special order of H.P. Govt. Following documents in original along with Photostat self-attested copies required at the time of counseling: 1.


 Required  documents[15 marks merit criteria) as per R&P Rules 22.09.2017 rule 15(b)

  2. Matriculation certificate. 3. 10+2 certificate or its equivalent & all educational qualification certificates,
 4. Certificates of essential qualification as mentioned above, 
 5. Certificate of TET pass for JBT. 
 6. Certificate belonging to SC/ST/OBC and sub category viz IRDP/WFF/WEXM etc, issued from the Competent authority as authorized by the H.P.Govt. .
 7. Employment registration card
, 8. Latest Character certificates issued by the 1 Class Magistrate or Gazetted Officer 9. Bonaf edHimachali certificate issued by the competent authority 
 10. Latert passport size photograph. Application form is available on web address: www.ddeesirmour.blogspot.in ,




जेबीटी भर्ती: जेबीटी भर्ती का परिणाम जल्दी घोषित करने की मांग

 

जल्द निकले जेबीटी भर्ती का परिणाम एलिमेंटरी प्रशिक्षित अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बैच आधार पर जो जेबीटी की भर्ती की गई है, उसके परिणाम जल्द घोषित किए जाएं। रविवार को सुंदरनगर में प्रदेशाध्यक्ष गुरदेव सिंह चंदेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई राज्य स्तरीय बैठक में सरकार से मांग उठाई गई कि राज्य में 12 फरवरी से छह मार्च तक विभिन्न जिला में बैच आधार पर जो साक्षात्कार लिए गए हैं, उनके परिणाम जल्द घोषित करके प्रदेश भर के विद्यालयों में, जो इस समय 2500 अध्यापकों के स्थान रिक्त पड़े हैं, उन्हें भरा जाए। संघ का कहना है कि बैच वाइज साक्षात्कार को लिए हुए भी एक महीना हो गया, मगर अभी तक इसके परिणाम नहीं निकाले गए, जबकि कमिशन के जो टेस्ट लिए गए हैं, उसका परिणाम तो दो साल बाद भी नहीं निकाला गया है।


 संघ ने शिक्षा विभाग व सरकार से मांग की है कि इन परिणामों को जल्द से जल्द घोषित किया जाए। इस समय प्रदेश में 2500 स्थान रिक्त पड़े हैं, जबकि कई तो ऐसी पाठशालाएं हैं, जहां पर एक भी अध्यापक नहीं है। कई जगह पर महज एक ही अध्यापक के सहारे स्कूल चल रहे हैं।
संघ का कहना है कि नई शिक्षा नीति व शिक्षा के अधिकार कानून के तहत इस भर्ती का परिणाम निकाल कर राज्य भर की पाठशालाओं में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए। बैठक में पदाधिकारियों में प्रकाश चंद, ६ राकेश कुमार, सतपाल सिंह, संदीप , कुमार, राकेश शर्मा, गंगा राम, व प्राकम सिंह, भवन कुमार, दिवेश न कुमार, जगतपाल, उमा देवी,  सोनिका, सुनीता देवी, चंपा देवी, , पुष्पा देवी, पूजा देवी, टिकमा देवी, न रूकसना, गायत्री देवी सहित करीब  60 के करीब ऐलिमेंटरी अध्यापकों ने भाग लिया।

जेबीटी,शास्त्री भाषा अध्यापकों के पदों पर बैचवाईज भर्ती की काउंसलिंग 17 मार्च को

 

जेबीटी,शास्त्री भाषा अध्यापकों के पदों पर बैचवाईज भर्ती की काउंसलिंग 17 मार्च को

जिला कॉगड़ा में अपंग उम्मीदवारों के वैच वाईज अनुबन्ध आधार पर भरे जाने वाले जेबीटी के 11पदों, भाषा अध्यापकों के 5 पदों एवं शास्त्री के 7 पदों की भर्ती के लिए, निदेशक, श्रम एवं रोजगार, विशेष रोजगार कार्यालय, हिमाचल प्रदेश शिमला से उम्मीदवारों के नाम प्राप्त हुये हैं, उक्त उम्मीदवारों की कॉउंसलिग दिनांक17/03/2021 को उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, कॉगडा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में होगी । उम्मीदवारों को डाक द्धारा काँऊसलिग पत्र भेज दिये गये हैं । इसके अतिरिक्त कौंसलिग में भाग लेने वाले उम्मीदवारा द्वारा भरा जाने वाला बायोडाटा फार्म एवं उम्मीदवारों की सूची पूर्ण जानकारी सहित उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, कागड़ा स्थित, धर्मशाला के कार्यालय की बेवसाईट पर उपलब्ध है।

प्रमाण पत्रों की सूची:-

1. मैट्रिक मूल प्रमाण पत्र ।

2.10+2 मूल प्रमाण पत्र ।

3 टैट पास प्रमाण पत्र ।

4. सम्बन्धित व्यवसायिक प्रमाण पत्र ।

5. रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र ।

6. हिमाचल का मूल प्रमाण पत्र ।

7. पिछडा क्षेत्र या पिछडी पंचायत सम्बन्धी प्रमाण पत्र, यदि हो तो।

8. एक हैक्टेयर से कम या भूमीहीन होने का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो।

9. परिवार में सरकारी/अर्धसरकारी नौकरी में न होने से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो।

10. 40 प्रतिशत से अधिक अपंगता प्रमाण पत्र ।

11 एन०एस०एस०, एनासी0सी0, भारत स्काउट एण्ड गाईड/नैशनल स्तर तक की खेलों का प्रमाण पत्र यदि हो ।

12 वी०पी०एल० परिवार से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, यदि हो तो।

13. विधवा / तलाकशुदा/डैस्टीच्यूट/सिंगली बूमेन से सम्बन्धित प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो।

14, एकल पुत्री/अनाथ होने का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो।

15.सरकारी/अर्धसरकारी विभागों में सम्बन्धित पद का कार्य अनुभव । से 5 वर्ष तक, यदि हो ।

16.चरित्र प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ ।

17. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग /आई0आरडी0मी0 सम्बन्धित प्रमाण पत्र ।

18. नवीनत्तम सत्यापित फोटो ।

19 आरक्षित वर्ग से सम्बन्धित विवाहित महिला उम्मीदवार का पैत्रिक एवं वर्तमान जाति प्रमाण पत्र

उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा,

काँगडा स्थित धर्मशाला।


FOR OFFICIAL NOTIFICATION CLICK HERE

जेबीटी शिक्षकों के खिलाफ सरकार की याचिका, हाईकोर्ट ने की रदद्

 

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जेबीटी शिक्षकों के अनुबंध पीरियड को पेंशन व वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए गिने जाने संबंधित फैसले पर सरकार द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश एल नारायण स्वामी व न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए फैसले में कोई त्रुटि नहीं है। 


 बता दें  जगदीश चंद व अन्य याचिकाकर्ताओं के मामले में हाई कोर्ट की ओर से दिए गए निर्णय के अनुसार प्रर्थियों द्वारा अनुबंध आधार पर जेबीटी शिक्षक के तौर पर दी गई सेवाओं को पेंशन के लिए क्वालीफाइंग सर्विस व वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए गिने जाने के आदेश दिए थे। 


हाईकोर्ट के इस निर्णय के खिलाफ सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी जिसे खंडपीठ ने ख़ारिज कर दिया। प्रार्थियों के अनुसार जब विद्या उपासकों के कार्यकाल को पेंशन व वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए गिना जा सकता है तो उनसे बेहतर स्थिति में होते हुए उनके अनुबंध कार्यकाल को भी इन लाभों के लिए गिना जाना चाहिए। कोर्ट ने प्रार्थियों की दलीलों से सहमति जताते हुए उनके अनुबंध सेवाकाल को पेंशन व वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए गिनने के आदेश दिए थे।

केंद्रीय विद्यालय संधोल, जिला मंडी में शिक्षकों की भर्ती, साक्षात्कार के माध्यम से

 

सत्र 2021-22 के लिए विशुद्ध रूप से अंशकालीन संविदात्मक आधार पर (Purely on part-time contractual basis) निम्न पदों के लिए साक्षात्कार 17-03-2021 (10:00 am.) को विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए  विद्यालय की वेबसाइट www.sandhol.kvs.ac.in या के.वि.एस. की  वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in देख सकते हैं। 
 विषय      तथा साक्षात्कार  की तिथि 
 टी.जी.टी हिंदी, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, 17.03.2021

 विज्ञान, कला अध्यापक पो.आर.टी. प्राथमिक शिक्षक, कम्प्यूटर अनुदेशक 17.03.2021

 नर्स, योग, शिक्षक, सलाहकार (Counsellor) 17.03.2021


 नोट 1. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे विद्यालय की वेबसाइट से साक्षात्कार फार्म डाउनलोड करें और इसे भरने के बाद प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार के  दिन सुबह 10:00 बजे तक विद्यालय में जमा करें, 
2. अधिक संख्या में अभ्यर्थी होने पर स्क्रीनिंग टेस्ट हो सकता है, ३. साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई टीए डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा, 4. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि साक्षात्कार के दिन covID-19 के सभी प्रोटोकाल का पालन करें ।

जेबीटी बनाम बीएड केस सरकार की देरी से फिर टला केस

राज्य सरकार की ओर से की गई देरी से जेबीटी बनाम बीएड केस फिर टल गया। हाईकोर्ट ने इस केस में 10 मार्च तक एनसीटीई से जवाब मांगा है। 16 मार्च को जेबीटी और 17 को शास्त्री की सुनवाई तय हुई है। हैरानी की बात यह है कि जेबीटी डीएलएड के धरने प्रदर्शन और दो साल से अटकी भर्तियों के बावजूद सरकारी स्तर पर इस केस को लेकर कोई गंभीरता नहीं है। जेबीटी बनाम बीएड वाला यह केस बुधवार को हाईकोर्ट में लगा था। याचिकताकर्ताओं और सरकारी पक्ष के वकीलों के अलग अलग मत इसमें हैं एनसीटीई एक्ट की धारा 23 में एनसीटीई को शिक्षक भर्ती संबंधी गाइडलाइंस बनाने की शक्तियां हैं।
जून 2018 में जेबीटी के पदों पर इस शर्त के साथ एनसीटीई ने पात्र घोषित किया गया है कि यदि जेबीटी के समकक्ष योग्यता वाले टीचर न हों। लेकिन इस एक प्रावधान के कारण दो साल से पहले जेबीटी कमीशन की भर्ती अटकी और अब बैचवाइज भी सशर्त काउंसलिंग हुई है। 
ALSO READ 
3840 प्री प्राईमरी शिक्षक भर्ती


हाईकोर्ट ने 3 मार्च को यह केस रखा था और शिक्षा विभाग ने 27 फरवरी से पहले इसमें जवाब भी दायर कर दिया था। लेकिन आज जब केस की बारी आई तो एडवोकेट जनरल आफिस ने पहले कहा कि इस केस में सारे रिप्लाई उनकी ओर से अभी फाइल नहीं हुए है। बाद में आउट ऑफ स्टेशन जाने के नाम पर अगली डेट ले ली। हालांकि कोर्ट ने एनसीटीई से इस बारे में शार्ट नोटिस पर जवाब तलब किया है। इन्हें 10 मार्च तक रिप्लाई फाइल करना होगा। महाधिवक्ता अशोक शर्मा ने बताया कि इस केस में बीएड वाले नई याचिकाएं दायर कर रहे हैं।

जेबीटी भर्ती में उमड़ी भीड़, बुलानी पडी़ पुलिस

शिक्षा विभाग द्वारा जिला बिलासपुर में जेबीटी के 34 पदों की भर्ती के लिए आयोजित कांउसिलिंग में बुधवार को प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए सैकड़ों अभ्यर्थियों की खूब भीड़ उमड़ आई। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में पहुंच गए। 



सुबह के समय शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के बाहर सैकड़ों अभ्यर्थियों का हुजूम उमडने की वजह से वहां यातायात भी बाधित होना शुरू हो गया, जिसके बाद उपनिदेशक की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद अभ्यर्थियों को तीन लाइनों में अलग अलग बिठाया गया और बारी-बारी काउंसिलिंग के लिए कार्यालय में भेजा गया। वहां एक काउंटर लगाकर अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग का कार्य पूरा करवाया गया।


 अब गुरुवार को काउंसिलिंग का आखिरी दिन है। विभाग ने काउंसिलिंग में कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य किया है। उधर, शिक्षा विभाग के अधीक्षक धर्मानंद ने बताया कि जिला बिलासपुर में जेबीटी के 34 पदों की भर्ती के लिए काउंसिलिंग हो रही है। यह पद बैचवाइज भरे जा रहे हैं।

हिमाचल के स्कूलों को जल्द मिलेंगे 5244 शिक्षक

 

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द ही दूर होने वाली है। शिक्षा विभाग में जेबीटी, टीजीटी, शास्त्री और भाषा अध्यापकों के 5244 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कमिशन, बैचवाइज, स्पोर्ट्स कोटे, एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत इन पदों को भरा जा रहा है। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रा


रंभिक शिक्षा विभाग ने जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा शास्त्री पदों के लिए काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। टीजीटी को बैचवाइज आधार पर नियुक्ति दी जा चुकी है। कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हो रही भर्ती का परिणाम भी जल्द घोषित हो जाएगा।


 शिक्षा विभाग का कहना है कि अगले माह तक विभाग में खाली पड़े पदों पर काफी नियुक्तियां दे दी जाएंगी। शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के साढ़े छह हजार के करीब पद खाली पड़े हुए हैं। 


 पदोन्नति के लिए मिली विजिलेंस क्लीयरेंस, जल्द जारी होंगे आदेश : शिक्षा विभाग में 550 के करीब टीजीटी को पदोन्नत कर लेक्चरर न्यू बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार को शिक्षा विभाग को विजिलेंस क्लीयरेंस मिल गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों की एसीआर भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। विधानसभा सत्र के दौरान ही यह पदोन्नति सूची जारी हो सकती है। 


•बैचवाइज और कमिशन के माध्यम से भरे जाएंगे पद •अगले माह तक विभाग में खाली पड़े पदों पर होगी तैनाती ।

 हर माह होते हैं 50 से 100 शिक्षक सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग में 80 हजार शिक्षक हैं। इनमें 60 हजार के करीब शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ही कार्यरत हैं। हर माह विभाग में 50 से 100 शिक्षक सेवानिवृत्त होते हैं
। किस श्रेणी में कितने पद भरे जएंगे टीजीटी 1058 शास्त्री 1480 भाषा अध्यापक 698 जेबीटी 2008

सरकार ने तैयार किया जबाब, प्राईमरी में बीएड डिग्री धारी नहीं लगेंगे शिक्षक

 

प्रदेश शिक्षा विभाग ने तय कर लिया है कि प्राइमरी में बीएड नहीं रखे जाएंगे। एनसीटीई चाहे जो कहे लेकिन हिमाचल में प्राइमरी में कक्षाओं को जेबीटी- डीएलएड ही पढ़ाएंगे। यह जवाब जेबीटी केस में हाईकोर्ट के लिए तैयार हुआ है। इस बार जवाब में हर तथ्य और तर्क को जोड़ा गया है। 


हाईकोर्ट ने बैचवाइज भर्ती मामले में हुए कोर्ट केस में 27 फरवरी तक जवाब दायर करना है। ये फैसला हो चुका इस केस को भी जेबीटी कमीशन के साथ जोड़ दिया गया है, जिसकी भर्ती करीब दो साल से अटकी हुई है। इस बार राज्य शिक्षा विभाग ने कहा है कि है कि प्राइमरी में जेबीटी ही रहेंगे और इसकी सूचना एनसीटीई को दे दी गई है। जवाब में संविधान के अनुच्छेद 309 और 310 का हवाला भी दिया गया है कि कर्मचारी भर्तियों के मामले में एनसीटीई के हर निर्देश को मानना राज्य सरकार पर बंदिश नहीं है।


 साथ में ये तर्क भी रखा गया है कि बीएड टीचर्स के पास जेबीटी को पढ़ाने के लिए टेट की पात्रता नहीं है। हाईकोर्ट में इस केस की सुनवाई 3 मार्च को तय हुई है। इस केस के कारण जहां एक ओर कमीशन भर्ती का रिजल्ट नहीं निकल रहा, वहीं बैचवाइज में विभाग को दो बीएड कैंडीडेट को जेबीटी की काउंसलिंग में शामिल करना पड़ा है। 

गौर रहे कि प्रदेश सरकार द्वारा 12 मई 2019 को जेबीटी के 617 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें बीएड के उम्मीदवारों की दावेदारी के चलते परिणाम घोषित नहीं किया गया था। बैचवाइज भर्तियों में भी यही विवाद आ गया। इसका आधार यह है कि एनसीटीई ने ऐसे नियम जारी कर दिए हैं कि प्राइमरी के लिए बीएड टीचर भी पात्र हैं।

जेबीटी के 79 पदों पर भर्ती के लिए पहुंचे 141 अभ्यर्थी

 


जेबीटी बैचवाईज भर्ती काऊंसलिंग में भावी शिक्षक आपस में उलझे,

चंबा जिले में मंगलवार को जेबीटी के 54 पदों के लिए 150 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय में आयोजित काउंसलिंग के लिए सुबह दस बजे अभ्यर्थी जुटना शुरू हो गए थे। साढ़े दस बजे काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई।



 इस दौरान करीब पौने ग्यारह बजे गेट पर कतार में खड़ी दो महिला अभ्यर्थी आपस में ही उलझ पड़ीं। एक महिला अभ्यर्थी का आरोप था कि वह सबसे पहले पहुंची थीं लेकिन उसे काउंसिलंग के लिए बाद में बुलाया गया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। शिक्षा विभाग को मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। करीब ग्यारह बजे पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को सूची के मुताबिक काउंसलिंग के लिए भेजना शुरू किया। 12 बजे तक काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रही। 

मंडी से काउंसलिंग के लिए पहुंचीं  अभ्यर्थी ने बताया कि वह सुबह साढ़े पांच बजे ही विभाग के कार्यालय पहुंच गई थीं। लेकिन सुबह जल्दी पहुंचने के बाद भी उनका नंबर देरी से लगा। 

काउंसलिंग के लिए मंडी से पहुंची  एक और अभ्यर्थी  ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान काफी देर इंतजार करना पड़ा। भूखे प्यास रहकर वह कार्यालय के बाहर मौजूद रहीं। 


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजेश कौशल ने बताया कि काउंसलिंग के पहले दिन सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने के लिए कर्मी तैनात रहे। लेकिन, अभ्यर्थियों ने जल्दबाजी के कारण कोरोना के नियमों की अनदेखी की। कुछ अभ्यर्थी आपस में उलझ गए थे, जिन्हें शांत करवा दिया गया था।

जेबीटी भर्ती में याचिका दायर करने वाले बीएड अभ्यर्थी भी प्रोवेशनली लेंगे भाग : हाईकोर्ट

 


जेबीटी की चल रही बैचवाइज भर्ती में बीएड करने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि बीएड करने वाले छात्र काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करने वाले दो बीएड अभ्यर्थियों को कोर्ट के आदेशों पर प्रोवेशनली काउंसिलिंग में भाग लेने को कहा है।
 इस बीच प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने यह भी साफ किया है कि जब तक हाई कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता है, इन दोनों याचिकाकर्ताओं का रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। ऐसे में जेबीटी की काउंसिलिंग प्रक्रिया एक बार फिर से उलझ गई है।


 बता दें कि वर्तमान में जेबीटी शिक्षकों के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग के आर एंड पी रूल्स के मुताबिक जेबीटी शिक्षक बनने के लिए 12वीं, डीएलईडी व टेट की परीक्षा अनिवार्य है। वहीं अभी प्रदेश में बीएड शिक्षकों को जेबीटी के लिए मान्य नहीं किया है, केवल हाई कोर्ट तक पहुंचे दो याचिकाकर्ता ही प्रोवेशनली काउंसिलिंग में जा सकते हैं। 

गौर रहे कि जेबीटी भर्ती को लेकर हाई कोर्ट में केस पेडिंग है, जिसको लेकर तीन मार्च को सुनवाई होनी है। हाई कोर्ट ने अपने आदेशों में संशोधन के साथ बैचवाइज भर्ती की काउंसिलिंग पर लगी रोक को हटाते हुए कहा था कि याचिकाकर्ताओं को काउंसिलिंग में शामिल किया जाए, लेकिन इस आदेश की अनुपालना में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बीएड वाले पूरे बैच को ही बुला लिया था, जिससे कन्फ्यूजन पैदा हो गई। हमीरपुर और शिमला जिला दोनों में ही यह मामला सामने आया था।


 यह काउंसिलिंग हमीरपुर में 23 और 24 फरवरी को होनी है। काउंसिलिंग को लेकर कोर्ट के आदेश प्रदेश हाई कोर्ट ने जेबीटी बैचवाइज भी मामले में भी प्रक्रिया पर लगाई रोक के आदेशों में आंशिक संशोधन करते हुए कहा है कि यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश के सभी जिलों में जारी रखी जा सकती है, परंतु उसे अंतिम रूप देने पर रोक लगी रहेगी। कोर्ट ने दो प्रार्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया के तहत काउंसिलिंग में हिस्सा लेने की अनुमति प्रदान कर दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने पुष्पा देवी व अन्यों द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के पश्चात यह आदेश दिए।

जिला चंबा में जेबीटी बैचवाईज भर्ती का शेड्यूल जारी

प्रदेश उच्च न्यायालय की ओर से बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले जेबीटी शिक्षकों के पदों पर लगाई रोक को संशोधन कर भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने की बात कही है। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से चंबा में बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले जेबीटी शिक्षकों के 54 पदों लिए 23 व 24 फरवरी को, जो काउंसिलिग की तिथि निर्धारित की थी, उसी तिथि को यह काउंसिलिग होगी। 



शिक्षा विभाग चंबा में बैचवाइज आधार पर भरे जाने वाले 54 जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) शिक्षकों के पदों को भरने को लेकर काउंसिलिग की अधिसूचना चार फरवरी को जारी कर दी थी, लेकिन कोर्ट की ओर से भर्ती पर लगाई रोक के बाद इसे आगामी आदेशों तक स्थगित किया था। 

अब न्यायालय की ओर से इसमें किए गए संशोधन के बाद इसे पहले से निर्धारित शेड्यूल के तहत करवाया जाएगा। शिक्षा विभाग चंबा में जेबीटी शिक्षकों के 54 पदों में सबसे अधिक 20 पद जनरल (अनारक्षित) कोटे से भरे जाएंगे। वहीं एससी (अनुसूचित जाति) के दस व ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) से भरे जाने वाले सात पद भी इसमें शामिल हैं।

प्रदेश में जेबीटी की काउंसिलिंग कल से


प्रदेश में जेबीटी की काउंसिलिंग कल से 
जेबीटी की काउंसिलिंग कुल्लू स्थित उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में 22 से 26 फरवरी तक होगी ।


कुल्लू जिला के अभ्यर्थी काउंसिलिंग में 22 व 23 फरवरी को शामिल हो सकेंगे। 


उपनिदेशक सीता राम बंसल ने बताया कि मंडी किन्नौर, बिलासपुरव सोलन जिला के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 24 फरवरी को होगी।

कांगड़ा. लहल स्पीति, चंबा व ऊना जिला के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 25 फरवरी तथा शिमला सिरमौर व हमीरपुर जिला के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 26 फरवरी को निर्धारित की गई है।


अन्य जिले का कोई अभ्यर्थी यदि किसी कारण वश निर्धारततिथि पर कांउसिंलिंग के लिए नहीं पहुंच पाता है तो वह 24 से 26 फरवरी तक किसी भी तिथि को काउंसिलिंग में भाग ले सकता है। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय में दायर याचिका पुष्पा देवी बानाम सरकार के प्रार्थी भी काउंसिलिंग में शामिल हो सकते हैं।

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS