UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

Language Teacher ( LT) OFFICIAL ANSWER KEY SET A, SET B, SET C, SET D

BREAKING : पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी, 17 जनवरी से होगा मतदान

Himachal Panchayat Election, हिमाचल में पंचायत चुनाव की सोमवार को घोषणा कर दी गई। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। 

17, 19 और 21 जनवरी को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। प्रदेश में 3615 पंचायतों में मतदान होना है। कोटोना महामारी के कारण शारीरिक दूटी को देखते हुए राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे।



  31 दिसंबर से लेकर पहली और दो जनवटी को नामांकन प्रक्रिया होगी। चार जनवरी को सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की स्क्रूटिंग होगी। छह जनवटी को सुबह दस से तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 


इसी दिन शाम को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दे दिए जाएंगे।पंचायतों का कार्यकाल 23 जनवरी को पूटा हो रहा है। नगर निकाय व नगर पंचायतों के चुनाव की अधिसूचना पिछले सप्ताह जाटी हो चुकी है।


 नगर पंचायत व नगर परिषद चुनाव के लिए दस जनवटी को मतदान होगा। पंचायत प्रधान से लेकर पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद वार्ड सदस्य का टोस्टर जारी किया जा चुका है। अब प्रत्याशियों ने ताल ठोकनी शुरू कर दी है।

गुणात्मक शिक्षा: स्कूलों में शिक्षकों के सैंकड़ों पद खाली

डी.पी.ई. के स्वीकृत 109 में से 23 पद तो अन्य अध्यापकों के 147 पद खाली 

 हर सरकार के कार्यकाल में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन अगर स्कूल में शिक्षक ही पूरे न हों तो कैसी शिक्षा होगी, इसका अंदाजा लगाना कठिन नहीं है। हाई व सीनियर सैकेंडरी स्कूलों में राजनीति शास्त्री, हिंदी, अंग्रेजी, इकनॉमिक्स, जियोग्राफी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, हिस्ट्री, बायो, संस्कृत, कॉमर्स, कम्प्यूटर शिक्षक व इलैक्टिव पोस्ट के कुल 1274 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 147 पद खाली पड़े हैं, वहीं डी.पी.ई. के विभिन्न स्कूलों में 23 पद खाली पड़े हैं। 

जिला ऊना में 47 हाई स्कूल तो 137 सीनियर सैकेंडरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में राजनीति शास्त्र लैक्चरार के कुल 11 पद सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंगरेट कलोह, कुठेय जसवाला, ज्वार, दलोह, ढक्की, नंगल जरियाला, सलोई, नंगल कलां, टकोली व संघनई में खाली हैं। हिंदी लैक्चरार के कुल 22 पद विभिन्न स्कूलों बाथड़ी, ढक्की, गिडपुर मलौन, चुरड़ी, जोह, कुरियाला, जाडला, चितपूर्षी, नंगल जरियाला, प्रोईयां, पूोवाल, सलोह, अजौली, सिंगा, टकोली, धनेट अम्बोटा, गाँदपुर बनेहड़ा, डंगोली, मरवाड़ी, मवा सिंधियां व रैसरी स्कूल में खाली हैं। इंगलिश प्रवक्ता के 3 पद भद्रकाली, प्रोईयां व तलमेहन में खाली हैं ।

इकनॉमिक्स के 3 पद दुलैहड़,घंधरेट व थानाकलां में खाली हैं, जबकि जियोग्राफी के 2 पद धुंदला व भद्रकाली स्कूलों में खाली हैं। इसी प्रकार कैमिस्ट्री लैक्चरार के 5 पद बाथू, बढेड़ राजपूता, धर्मसाल महंता, गौंदपुर बनेहड़ा व पूीवाल में रिक्त हैं। फिजिक्स लैक्चरार के 4 पद बीटन, पंजावर, पोलियां पुरोहितां व टकोली स्कूलों, हिस्ट्री के 2 पद दुलैहड़ व भद्रकाली स्कूलों में, बायो के 3 पद हटली, रिपोह मिसरां वटकोली स्कूलों में तथा संस्कृत के7 पद अरल मुबारिकपुर, दलोह, टकोली, दियाडा, अम्ब व सलोई स्कूलों में खाली हैं। 

 कॉमर्स लैक्चरार के 31 पद खाली जिला ऊना में कॉमर्स लैक्चरार के 31 पद विभिन्न स्कूलों अम्बोटा, अंदौरा, अरलू 2, भद्रकाली 2, बढेड़ा राजपूतां, चलेट, चौकीमन्यार, दुलैहड़, गगरेट, कुठेड़ा जसवाला 2, कलोह 2, कुरियाला 2, कुनेरन, मरवाड़ी, मवा सिंधियां, बसाल 2, गौंदपुर बनेहड़ा, पोलियां पुरोहितां 2, रिपोह मिसरां, सलोई, संतोषगढ़ (बाल), सलोह, पिपलू व पंडोगा स्कूलों में खाली हैं। 


इसी तरह कम्प्यूटर टीचर के 53 पद विभिन्न स्कूलों अम्ब, अरलू, बदौली, बालीवाल, बंगाणा, बसदेहड़ा, बाथड़ी, बीटन, भंजाल, भरवाईं, चाहबाग, चलोला, चुरड़ी, चुरुडू, दलोह, ढक्की, धर्मपुर, धर्मसाल महंता, दौलतपुर चौक, दुलैहड़, घनारी, घंगरेट, गिंडपुर मलौन, गौंदपुर बनेहड़ा, गौंदपुर बूला, गौंदपुर जयचंद, हरोली, जाडला, जोह, कुंगड़त, कुरियाला, कुठेड़ा जसवाला, कलरूही, ललड़ी, लठियाणी, नगनौली, नंगल जरियाला, नंगल कलां, पालकवाह, पंजावर, प्रोईयां, पोलियां बीत, पूबोवाल, रायपुर मैदान, रोड़ा, संघनई, कुनेरन, सनोली, सिंगा, सूरी, ठठल, बढेढ़ा राजपूतां व टकोली स्कूलों में खाली हैं। इसी तरह एक इलैक्टिव पोस्ट भी खाली है। कमयूटर टीचरों के 53 पद खाली जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों में खाली पदों पर नजर दौड़ाएं तो सबसे अधिक पद कम्प्यूटर टीचरों के 53 पद खाली हैं।



 इसी तरह कॉमर्स लैक्चरार के 31 पद, जबकि हिंदी लैक्चरार के कुल 22 पद खाली हैं। जिला के स्कूलों में कम्प्यूटर टीचर, कॉमर्स लैक्चरार और हिंदी लैक्चरार के बिना विद्यार्थी कैसे पढ़ाई करेंगे। अनेक अभिभावकों का कहना है कि बेशक इस बार कोरोना काल के चलते स्कूल बंद रहे, लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्कूलों में अध्यापक पूरे होना आवश्यक है। स्कूलों में शिक्षकों और अन्य स्टाफ के पदों को पूरा रखना चाहिए। जिला ऊना में राजकीय उच्च विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मिलाकर कुल 183 स्कूल हैं। जिला के विभिन्न स्कूलों में डी.पी.ई. के 23 पद, जबकि अन्य अध्यापकों के 147 पदों को मिलकर कुल 170 पद खाली हैं। स्कूलों में खाली पड़े पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। 
पी.सी. राणा, शिक्षा उपनिदेशक, सैकेंडरी


एलटी - शास्त्री के 832 पदों को भर्ती के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा रविवार को भाषा अध्यापक व शास्त्री की लिखित परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई। परीक्षा सुबह व शाम के सत्र में आयोजित की गई। दोनों पोस्ट कोड के लिए 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
  भाषा अध्यापक (एलटी) पोस्ट कोड 814 के तहत 229 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी जिला मुख्यालयों में परीक्षा 10 से 12 बजे तक ली गई। 

प्रदेश के 9433 अभ्यार्थियों के लिए 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। यही नहीं, हमीरपुर जिला में एक कोरोना पॉजीटिव अभ्यर्थी ने भी एलटी की परीक्षा दी। उसे एंबुलेंस के जरिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया था और वहीं से एंबुलेंस के जरिए वापस ले जाया गया।

शाम को शास्त्री पोस्ट कोड 813 के तहत 603 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा ली गई। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट 

पंचायत चुनाव में मेरी पत्नी युवा दिलों की धड़कन

 

पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय निकायों के चुनावों की आहट होते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की व्यंग्यात्मक टिप्पणियां व प्रचार सामग्री अपलोड हो रही है। सोलन मीडिया को प्लेटफार्म बनाकर लोग नित नए स्टेटस अपडेट कर रहे हैं।


 पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशी सोशल मीडिया का सहारा लेकर जहां सकारात्मक सोच से अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, वहीं फेसबुक व व्हॉट्सऐप पर कुछ लोगों की शेयर की गई उपहासजनक जानकारी ने इन चुनावों की रोचकता और बढ़ा दी है। 


 सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की व्यंग्यात्मक टिप्पणियों को लेकर लोगों में भी मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ इसे आज एक बुद्धिजिवी वर्ग ऐसा भी है, जो इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का साधन मान रहे हैं।


 बहरहाल लोगों का इन टिप्पणियों को देखने का नजरिया कैसा भी हो, लेकिन इतना तो सच है कि इन दिनों इस तरह की टिप्पणियों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट 

971 विभिन्न पदों पर भर्ती 26 दिसम्बर तक करें आवेदन

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। प्रदेश की मल्टीनेशनल कंपनी एचएमपीए लिमिटेड ने 971 विभिन्न पदों को भरने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश शर्मा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। 

प्रदेश के कोई भी इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित कार्यालय एचएमपीए लिमिटेड एबीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार एनजदीक सिनेमा थिएटर सुंदरनगर जिला मंडी पिन कोड .175019 के पते पर अपना बायोडाटा 26 दिसंबर तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।



 इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं,बाहरवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएससी, बीएड, एमटैक, बीसीए, पीजीडीसीए, एमसीए, डीसीए निर्धारित की गई है। कंपनी प्रबंधन द्वारा अभ्यर्थियों का चयन हिमाचल सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। कंपनी प्रबंधन द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 11500 से लेकर 29700 रुपये मासिक तौर पर दिए जाएगा।



 कंपनी प्रबंधन द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में ज्वाइनिंग दी जा सकती है। अभ्यर्थी आवेदन करते समय पुलिस स्टेशन से जारी चरित्र प्रमाण पत्र भेजना अनिवार्य है। कंपनी प्रबंधन द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भारतीय डाक माध्यम द्वारा भेज दिए जाएंगे। कंपनी प्रबंधन द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा में दूरभाष माध्यम एवं कॉल लेटर द्वारा सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कंपनी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-262215 और मोबाइल नंबर 62302-56177 पर संपर्क कर सकते हैं।
जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट 

Langauge teacher (LT) EXAM HELD TODAY 20/12

 

जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट 



नौकरी भी करें और पंचायत में पंच व प्रधान भी बने

प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने वाली आशा वर्कर्ज पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव लड़ सकती हैं। उन्हें न तो नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा है तथा न ही पंचायत प्रतिनिधि के पद से हटाया जा सकता है। 



जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट 

 

यह ऐतिहासिक निर्णय हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सचिव ने जिला पंचायत अधिकारियों को पत्र प्रेषित करके दिया है। विभागीय पत्र संख्या पीसीएचएचए(2)3/2003- 2726-37 की मार्फत यह आदेश जारी किए गए हैं। 

गौर रहे कि पूर्व कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेशभर में आशा वर्कर्ज की नियुक्तियां की गई थीं। तब से लेकर आज तक वे स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम कर रही हैं और गर्भवती महिलाओं सहित बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का ख्याल रख रही हैं। 


कोविड काल के दौरान भी आशा वर्कर्ज ने लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई • चुनाव जीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग में काम करती रहेंगी  ।


जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट 


3840  प्री प्राईमरी शिक्षक भर्ती पढ़े ं latest Update



आशा वर्कर्ज एक तीर, दो निशाने 

आशा वर्कर्ज को पंचायत चुनाव लड़ने के योग्य करार देने से सरकार ने एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास किया है। आशा वर्कर को योग्यता देने से सरकार की मंशा साफ झलक रही है कि उन्हें फिलहाल अनुबंध पर रखने की कोई योजना नहीं है। मिशन के अंतर्गत आशा योजना को प्रदेश में लागू किया गया है। आशा वर्कर्ज एक प्रकार से स्वयंसेवी हैं और भारत सरकार के नियमानुसार उन्हें प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

 

जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट 



ब्रिटेन के सिखों ने मोदी की माँ को लिखा पत्र, अपने बेटे से कहें..

14 December 2020 
For the attention of Honourable Shrimati Meeraben Modi JI 

Respected Shrimati Heeraben II, Reference: Kissan/Mazdoor Andolan It is with regret, the British Educational and Cultural Association of Sikhs (BECAS) Bradford UK is making an appeal to you to have some consultation with your son the Honourable Prime Minister of India, Modi. As you are indeed a respectable mum to Shri Modi Jl, so should all mums be respected too. Mothers of any Indian State are regarded respectable and equally they hold precious status in any family they belong to. But some female stars in support with BJP are dishonouring the mothers of Punjab who have joined the Kissan/Mazdoor Anndolan in petition to scrap the Agricultural Laws. We urge that Shri Narendra Modi ji and his government should take appropriate action against their supporters to stop using such foul language for mums of Punjab. We hope you will do everything possible to ensure that the Indian values of respect of mothers and sisters of the country are upheld. With gratitude and in appreciation. 
Yours faithfully, 
BECAS Committee Members Trilochan Singh Duggal
 President

आदरणीय श्रीमती हीराबेन जी, बड़े खेद के साथ हम आप से आपके बेटे और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने की अपील करते हैं। सभी माताओं का उसी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए, जिस तरह से आप मोदी जी की सम्मानित मां हैं। भारत के हर राज्य में मां समान रूप से सम्मानित हैं और हर परिवार में उनको एक विशेष दर्जा मिलता है। 

भाजपा समर्थक कुछ एक्ट्रेस पंजाब की उन मांओं को बदनाम कर रही हैं, जो कृषि कानूनों को खत्म करने की मांग करते हुए किसान आंदोलन में शामिल हुई हैं। 

 हम मोदी जी और उनकी सरकार से अपील करते हैं कि पंजाब की मांओं के बारे में गलत भाषा का इस्तेमाल करने वाले समर्थकों को रोकें और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करें। हमें उम्मीद है कि आप देश की मां-बहनों के सम्मान की भारतीय परंपरा को बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे।


 लोगों की बात सुनना नेता का फर्ज त्रिलोचन सिंह दुग्गल ने कहा, 'सभी को उनका हक मिलना चाहिए। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र लोगों के दिल की आवाज है। लोग अपना नेता चुनते हैं। इन हालात में लोगों को सुनना नेता का फर्ज हो जाता है। चाहे मां पंजाब की हो या किसी और राज्य की। हमें मानवता को समझना चाहिए।'


Dr BHIM RAO AMBEDKAR, IMPORTANT FOR ALL EXAMS

1. भारत के सबसे पढ़े व्यक्ति, 
2 सबसे ज्यादा किताब लिखने वाले.
 3. सबसे तेज स्पीड से ज्यादा टाईप करने वाले,
4. सबसे ज्यादा शब्द टाईप करने वाले.
 5. सबसे ज्यादा आंदोलन करे,
6. महिला अधिकार के लिए संसद में इस्तीफा देने वाले. 
7. दलित, पिछडो के हको को दिलाने वाले,
8) मनुस्मान को चौराहे पर जलाने वाले
9, जातिवाद को समान करने के लिए इंटरकास्ट मैरिज
करने वाले, 
10, गरीव मजलूमो के हको के लिए 4
बच्चे कुर्बान करने वाले, 
11  2 लाख किताबो को पढ़कर याद रखने वाले, 
12. भारत का संविधान लिखा,
13. पूना पैक्ट लिखा, 
14 मूक नायक पत्रिका निकाली,
15. बहिस्किरत समाचार पत्र निकाला. 
16. सबसे तेज लिखने वाले, 
17, दोनों हाथों से लिखने वाले 
18. गांधी जी को जीवनदान देने वाले.
 19. सबसे काबिल बैरिस्टर, 
20. मुम्बई के सेठ के बेटे को फर्जी मुकदमे से बरी कराने वाले,
 21 योग करने वाले, 
22 सबसे ईमानदार, 
23, 18 से 20 घंटे पढ़ने वाले. 
24. सरदार पटेल को ओबीसी का मतलब समझने वाले,
 25, स्कूल के बाहर बैठकर और अपमान सहकर उच्च शिक्षा पाने बाले. 
25.  सबकी भलाई के लिए पली रमाबाई
को खोने वाले
बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर
(एक संक्षिप्त परिचय)
डॉ. बाबासाहव अंबेडकर 9 भाषाएं जानते थे।
1 मराठी (मातृभाषा), 2 हिन्दी, 3 संस्कृत, 4
गुजराती, 5 अंग्रेजी, 6 पारसी, 7 जर्मन, 8 फ्रेंच,
पाली
उन्होंने पाली व्याकरण और शब्दकोष (डिक्शनरी)
भी लिखी थी, जो महाराष्ट्र सरकार ने "Dr.
Babasaheb Ambedkar Writing and
Speeches Vol.v"में प्रकाशित की हैं।
बाबासाहब अंबेडकर जी ने संसद में पेश किए
हुए विधेयक
1 महार वेतन बिल, 2 हिन्दू कोड बिल, 3
जनप्रतिनिधि बिल, 4  खेती बिल, 5 मंत्रीओं का वेतन
बिल, 6 मजदूरों के लिए वेतन (सैलरी) बिल, 7
रोजगार विनिमय मेवा, 8 पेंशन बिल,  भविष्य निर्वाह निधी (पीएफ)

बाबासाहब के सत्याग्रह (आंदोलन)
1 महाड आंदोलन 20/3/1927,
 2 मोहाली (धुले) आंदोलन 12/2/1939,
 3 अंबादेवी मंदिर आंदोलन 26/7/1927, 
4 पुणे कौन्सिल आंदोलन 4/6/1946,
5 पर्वती आंदोलन 22/9/1929,
6नागपूर आंदोलन 3/9/1946,
7 कालाराम मंदिर आंदोलन 2/3/1930,
8 लखनी आंदोलन 2/3/1947, 
9 मुखेड का आंदोलन 23/9/1931
बाबासाहब अंबेडकर द्वारा स्थापित सामाजिक  संघटन
1 वहिष्कृत हितकारिणी सभा - 20 जुलाई 1924
समता सैनिक दल-3 मार्च 1927
राजनीतिक संघटन
1 स्वतंत्र मजदूर पार्टी-16 अगस्त 1936
2 शेड्युल्ड कास्ट फेडरेशन- 19 जुलाई 1942
 3   रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-3 अक्तूबर 1957

धार्मिक संघटन
1भारतीय बौद्ध महासभा-4 मई 1955 शैक्षणिक संघटन
2 डिप्रेस क्लास एज्युकशन सोसायटी-14 जून1928
3 पीपल्स एज्युकेशन सोसायटी-8 जुलाई 1945
4 सिद्धार्थ कॉलेज, मुंबई-20 जून 1946
5 मिलोंद कॉलेज, औरंगाबाद-1 जून 1950


अखबार, पत्रिकाएं
1 मुकनायक-31जनवरी 1920
2 बहिष्कृत भारत-3 अप्रैल 1927
3 समता-29 जून 1928
4 जनता-24 नवंबर 1930
5 प्रबुद्ध भारत-4 फरवरी 1956


बाबासाहब अंबेडकर जी ने अपने जीवन में विभिन्न
विषयों पर 527 से ज्यादा भाषण दिए।
बाबासाहब अंबेडकर को प्राप्त सम्मान
1 भारत रत्न

2 The Greatest Man in the World
( (Columbia University)
3 The Universe Maker (O & ford
University)
4 The Greatest Indian (CNN IBN & History)

बाबासाहब अंबेडकर जी इनको निजी किताबें
(उनके पास धी)
1 अंग्रेजी साहित्य-1300 किताबें
2 राजनिती-3,000 किताबें
3 युद्धशास्त्र-300 किताबें
4 अर्थशास्त्र-1100 कितायें
5 इतिहास-2,600 किताबें
6 धर्म-2000 किताबें
7 कानून-5,000 किताबें
8 संस्कृत-200 किताब
9 मराठी-800 किताबें
10 हिन्दी-500 कितायें
11. तत्वज्ञान (फिलॉसाफी)-600 किताबें
12 रिपोर्ट-1,000
13 संदर्भ साहित्य (रेफरेंस बुक्स)- 400 किताबें
14 पत्र और भाषण-600
15 जिवनीयां (बायोग्राफी)-1200
16 एनसाक्लोपिडिया ऑफ विटेनिका- 1 से 29
17 एनसाक्लोपिडिया ऑफ सोशल सायंस-1 से 15 खंड
18 कथालिक एनसाक्लोपिडिया-1 से 12 खंड
19 एनमाक्लोपिडिया ऑफ एज्युकेशन
20 हिस्टोरियम हिस्ट्री ऑफ दि वल्टं से 25
21 दिल्ली में रखी गई किताबें- बुद्ध धम्म, पालि
साहित्य, मराठी साहित्य- 2000 किताबें
22 बाकी विषयों को 2305 किताबें


बाबासाहब जब अमेरिका से भारत लौट आए
तब एक बोट दुर्घटना में उनकी    सैंकड़ों    किताबें
समंदर में डूबी।



बाबासाहब अंबेडकर जी
1 महान समाजशास्त्री,
2 महान अर्थशास्त्री,
 3 संविधान शिल्पी,
 4 आधुनिक भारत के मसीहा
5 इतिहास के ज्ञाता और रचियाता, 
6 मानवंशशास्त्र के ज्ञाता
7 तत्वज्ञानी (फिलॉसॉफर),8 दलितों के और
महिला अधिकारों के मसीहा, 
9 कानून के ज्ञाता (कानून के विशेषज्ञ),
 10 मानवाधिकार के संरक्षक,
 11 महान लेखक, 
12 पत्रकार, 
13 संशोधक, 
14 पाली साहित्य के महान अभ्यासक(अध्ययनकर्ता),
15 बौध्द साहित्य के अध्ययनकर्ता, 
16 भारत के पहले कानून मंत्री, 
17 मजदरों के मसीहा , 
18 महान राजनितीज, 
19 विज्ञानवादी सोच के समर्थक, 
20 संस्कृत और हिन्दू साहित्य के गहन अध्ययनकर्ता थे।


बाबासाहब अंबेडकर की कुछ विशेषताएं

1पानी के लिए आंदोलन करनेवाले विश्व के पहले
महापुरुष
2 लंदन विश्वविद्यालय के पुरे Library के किताबों
की छानबीन कर उसकी जानकारी रखने वाले एकमात्र
महामानव

3 लंदन विश्वविद्यालय के 200 छात्रों में नंबर 1
का छात्र होने का सम्मान प्राप्त होने वाले पहले भारतीय
4 विश्व के छह विद्वानों में से एक
5 विश्व में सबसे अधिक पुतले बाबासाहब
अंबेडकर जी के है।
6 लंदन विश्वविद्यालय में डीएससी यह उपाधी पाने वाले पहले और आखिरी भारतीय
7 लंदन विश्वविद्यालय का 8 साल का पाठ्यक्रम
3 सालों में पूरा करने वाले महामानव


बाबासाहब अंबेडकर जी के वजह से ही भारत में
रिजर्व बैंक की स्थापना हुई।
बाबासाहव डॉ. अंबेडकर जी ने अपने डॉक्टर ऑफ
सायंस के लिए दि प्रॉब्लेम ऑफ रूपी( The problem of rupee) यह शोध प्रबंध भी लिखा था।
Dr. BHIMRAO AMBEDKAR (1891-1956)
Education 
B.A, MA, MSc. D.Sc. PhD..
LLD., D.Litt. Barrister-at-La w.
B.A.(Bombay University) Bachelor
of Arts, MA.(Columbia university)
Master Of Arts, M.Sc.( London
School of Economics) 
Master Of Science, 
PhD. (Columbia University) 
Doctor of philosophy,
D.Sc.( London School of Economics)
Doctor of Science, 
LLD (Columbia
University)
 Doctor of Laws, D.LIIL
Osmania University)
 Doctor of Literature, Barrister-at-Law (Gray's Inn, London) law qualification for a lawyer in royal court of England.
Elementary Education, 1902 Satara,
Maharashtra Matriculation, 1907,
Elphinstone High School, Bombay
Persian etc.. Inter 1909. Elphinstone
College, Bombay Persian and English
B.A, 1912 Jan, Elphinstone College,
Bombay, University of Bombay.
Economics & Political Science M.A
2-6-1915
 Faculty of Political Science, Columbia University. New
York, Main- Economics Ancillaries-
Sociology. 
History Philosophy, Anthropology, Politics PhD 1917
Faculty of Political Political Science,
Columbia University, New York,
"The National Divident of India - A
Historical and Analytical Study
M.Sc 1921 June London School of
Economics, London Provincial
Decentralization of Imperial Finance
in British India Barrister-at-Law 30-
9-1920 Gray's Inn, London Law
D.Sc 1923 Nov London School of
Economics, London 'The Problem of
the Rupee - Its origin and its solution
was accepted for the degree of D.Sc.
(Economics).
LLD (Honoris Causa) 5-6-1952 Columbia University. New York  For HIS achievements, Leadership and authoring the consti-tution of India
 D.Lint (Honoris Causa) 12-1-1953 Osmania University, Hyderabad For HIS
achievements, Leadership and writ-
ing the constitution of India


JBT RECRUITMENT: जिला चंबा में बैचवाईज भर्ती का नतीजा जारी

जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट 

नये साल में होगी 7825 मल्टी टास्क वर्कर भर्ती,

प्रदेश के स्कूलों में अब मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए पंचायत सेक्रेटरी और एक्सिक्यूटिव ऑफिसर से सर्टिफिकेट लाना होगा। यह भर्ती नए वित्त वर्ष में नए साल के बजट के बाद ही होगी।

 प्रदेश सरकार ने मल्टी टास्क वर्कर्स के लिए भर्ती नियमों में संशोधन किया है। पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए स्कूल से घर की दूरी का सर्टिफिकेट लाना होगा। 


पहले दूरी को मापने का काम पटवारी को दिया जाता था, लेकिन इसमें लिटिगेशन जैसे विवाद से बचने के लिए पटवारी ने इस काम को करने से इनकार किया है। वहीं, प्रदेश सरकार का भी कहना कि पटवारी के जॉब प्रोफाइल में यह काम आता ही नहीं तो अब इसके लिए पंचायत सेक्रेटरी सर्टिफिकेट देगा, जबकि शहरी क्षेत्रों में कार्यकारी अधिकारी प्रमाणपत्र जारी करेंगे।


जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट 
3840  प्री प्राईमरी शिक्षक भर्ती पढ़े ं latest Update



 इस भर्ती में स्कूल से घर की दूरी के हिसाब से दो से दस नंबर मिलेंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 7 हजार पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर्स नियुक्त किए जाने हैं। एसडीएम की अध्यक्षता वाली चयन कमेटी चयन करेगी। 5625 रुपये वेतन मिलेगा।


जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट  



 नियुक्तियां करने से पहले स्कूल और पंचायत के नोटिस बोर्ड पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, बीईओ के पास सादे कागज पर आवेदन करना होगा। स्कूल को खोलना और बंद करना, परिसर और कक्षाओं में सफाई करना, पीने के पानी का इंतजाम करना और स्कूल की डाक को अन्य विभागों में पहुंचाना आदि इनका काम होगा। जिस गांव या ग्राम पंचायत के स्कूल में भर्ती की जानी है, वहां के स्थानीय निवासी को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। साथ लगते गांव में अगर कोई स्कूल नहीं है । 

सीएम के पास नियम 18 में भर्ती का अधिकार :मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति के लिए नियम 18 में भी भर्तियां की जा सकती हैं। राज्य के मुख्यमंत्री के पास इसका असीमित अधिकार है। मुख्यमंत्री चाहे तो नियम 18 के तहत किसी भी स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति कर सकता है। इस नियुक्ति को कोर्ट में भी चैलेंज नहीं किया जा सकता।


जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट  
  3840  प्री प्राईमरी शिक्षक भर्ती पढ़े ं latest Update



 प्रदेश सरकार बजट सत्र में करेगी घोषणा:  प्रदेश सरकार की ओर से मल्टी टास्क वर्कर के पद सृजित करने की अधिसूचना जारी की गई है। अब प्रदेश सरकार बजट सत्र में मल्टी टास्क वर्कर के पदों को भरने की घोषणा करेगी। इसके बाद इन्हें भरने की अनुमति मिलेगी।

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS