HP TGT RECRUITMENT 2020-21
HP TGT RECRUITMENT : टीजीटी परीक्षा का निर्णय एसडीएम की रिपोर्ट के बाद
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर द्वारा दिनांक 13.12.2020
को TGT (Arts) (Post Code-795) के 307 पदों को भरने के लिए सुवह के सत्र
में व Steno Typist (Post Code-786) के 33 पदों को भरने के लिये शाम के सत्र
में लिखित परीक्षाओं का आयोजन हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में किया
गया था। TGT (Arts)(Post Code-795) के 26137 अभ्यर्थियों तथा Steno Typist
(Post Code-786) के 5402 अभ्यर्थियों को रोल नम्बर जारी किए गए थे।
सुबह के
सत्र में जिला मुख्यालय सोलन में स्थापित परीक्षा केन्द्र राजकीय (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक
पाठशाला सोलन में तैनात स्टाफ द्वारा TGT (Arts)(Post Code-795) के कुछ
अभ्यर्थियों को Steno Typist (Post Code-786) के प्रश्न पत्र आवटित कर दिए गए
थे।
इस बारे मे आयोग ने Steno Typist (Post Code-786) की परीक्षा
को रद्द करने का निर्णय लिया है। जिन TGT (Arts) अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा
केन्द्र में तैनात स्टाफ द्वारा Steno Typist के प्रश्न पत्र आवटित किए गये थे उन बारे
निर्णय आयोग द्वारा सम्वन्धित उप-मण्डल के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के समन्वयक एवं
उप-मण्डल दण्डाधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा।
सोलन में टीजीटी आर्ट्स को बांटे स्टैनो के प्रश्न पत्र, परीक्षा रदद्
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आज रविवार सुबह के सत्र में आयोजित टीजीटी आर्ट्स की लिखित परीक्षा में सोलन जिले के केंद्र में स्टेनो टाइपिस्ट के ही प्रश्न पत्र बांट दिए इस बात का खुलासा टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा देकर आए अभ्यर्थियों ने किया
HP JBT RECRUITMENT 2020-21, LATEST UPDATE
ब्रेकिंग: टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा में बांट दिये स्टैनो टाइपिस्ट के पेपर, परीक्षा रदद्
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आज रविवार सुबह के सत्र में आयोजित टीजीटी आर्ट्स की लिखित परीक्षा में सोलन जिले के केंद्र में स्टेनो टाइपिस्ट के ही प्रश्न पत्र बांट दिए इस बात का खुलासा टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा देकर आए अभ्यर्थियों ने किया
HP JBT RECRUITMENT 2020-21, LATEST UPDATE
HP JBT RECRUITMENT: जेबीटी बैचवाईज भर्ती शेड्यूल जारी
HP JBT RECRUITMENT 2020-2021
हिमाचल प्रदेश जिला बिलासपुर में जेबीटी के बैच वाइज भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जेबीटी के एक्स सर्विसमैन पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग शेड्यूल इस प्रकार है: रोजगार कार्यालय बिलासपुर, नैना देवी जी व घुमारवीं के 20 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 14 दिसंबर को 11:00 बजे से लेकर 1:30 बजे तक होगी ।
रोजगार कार्यालय घुमारवीं के अंतर्गत बाकी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 14 दिसंबर को 2:30 बजे से 5:00 बजे तक व 15 दिसंबर को 11:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक होगी।
HP JBT RECRUITMENT 2020-21, LATEST UPDATE
HP JBT RECRUITMENT 2020-21, LATEST UPDATE
पंजाब के डीआईजी ने किसानों के समर्थन में दिया इस्तीफा,
कृषि कानूनों के खिलाफ 18 दिन से
आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अब
पंजाब पुलिस भी आ गई है। DIG (जेल)
लखमिंदर सिंह जाखड़ ने रविवार को अपने
पद से इस्तीफा दे दिया।
ADGP (जेल)
पीके सिन्हा ने इस्तीफे की कॉपी मिलने की
पुष्टि की है।
लखमिंदर ने लिखा कि प्रदेश के
किसान परेशान हैं। ठंड में खुले आसमान के
नीचे सड़कों पर बैठे हैं। मैं खुद एक किसान
का बेटा हूं, इसलिए इस आंदोलन का हिस्सा
बनना चाहता हूं।
तुरंत प्रभाव से पदमुक्त
करें, ताकि दिल्ली जाकर अपने किसान
भाइयों के साथ मिलकर अपने हक के लिए
लड़ सकू।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
































