UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

सरकारी स्कूल में कोरोना बिस्फोट, मचा हडकंप

जालंधर 27 फरवरी 2021 जालंधर में पास के गाँव काहना ढेसियां में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 छात्रों और एक शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद दहशत का माहौल है। संपर्क करने पर, डॉकुलदीप ने पुष्टि की कि कुछ दिन पहले स्कूल के 238 बच्चों का परीक्षण किया गया थਾ

पंजाब सरकार द्वारा गठित वेतन आयोग कल अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपेगा

 


पंजाब सरकार द्वारा गठित वेतन आयोग 28 फरवरी को अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपेगा। पता चला है कि आयोग अब 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगा। लेकिन पंजाब सरकार कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने के लिए बजट में 4,000 करोड़ रुपये रख रही है।

राज्यपाल अभिभाषण 7,748 पदों को मंजूरी

राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने 31 दिसंबर, 2020 तक विभिन्न विभागों में अलग-अलग श्रेणियों के 741 पद सृजित करने और 7,748 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की। इसके अतिरिक्त सरकार के अधीन विभिन्न कार्यालय में 31 मार्च, 2020 से 30 सितंबर, 2020 तक तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों तथा इसी अवधि में आठ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके दैनिक वेतन भोगी व कंटिसेंट पेड वर्कर्ज को नियमित करने का निर्णय लिया।

शास्त्री व भाषा अध्यापकों को इसी बजट में मिलेगा टीजीटी पदनाम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्कूलों में कार्यरत शास्त्री व भाषा अध्यापकों को इस बजट सत्र में टी.जी.टी. पदनाम देने का वायदा किया है। शिक्षक लंबे अरसे से प्रदेश सरकार से यह मांग कर रहे हैं, जो अब पूरी होती दिख रही है। 
शुक्रवार को इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के साथ संस्कृत भारती और हिमाचल प्रदेश राजकीय शिक्षक परिषद के पदाधिकारियों की संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बैठक हुई।

 बैठक में शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टी.जी.टी. पदनाम देने की मुख्य मांग को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने टी.जी.टी. पदनाम प्रदान करके जिला कैडर के दायरे में बिता रहे 14साल के वनवास को जल्दसमाप्त करने की मांग उठाई है।

1145 नान टीचिंग पदों पर भर्ती , नोटिफिकेशन जारी, आवेदन आनलाइन


DU Recruitment 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग सरकारी नौकरी मौकों की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

 एजेंसी द्वारा  जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 1145 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। 

 आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एनटीए द्वारा डीयू नॉन-टीचिंग भर्ती 2021 पोर्टल, recruitment.nta.nic.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 


 डीयू नॉन-टीचिंग अप्लीकेशन 2021 की प्रक्रिया , 24 फरवरी से शुरू हो गयी है और उम्मीदवार 16 मार्च तक अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर पाएंगे।


 आवेदन के इच्छुक एनटीए भर्ती 2021 पोर्टल पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित भर्ती विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एनटीए डीयू भर्ती 2021 पोर्टल ओपेन होगा, जहां होम पेज पर ही अप्लीकेशन से सम्बन्धित लिंक दिया गया है। इस लिंक पर क्लिक करके उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आवंटित अप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड को भरकर सबमिट करके अपना आवेदन सबमिट कर पाएंगे।


इन पदों के लिए हैं रिक्तियों की संख्या 
सीनियर असिस्टेंट - 45 पद
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट - 58 पद
टेक्निकल असिस्टेंट -51 पद
लैब असिस्टेंट -53 पद
असिस्टेंट -80 पद
स्टेनोग्राफर - 77 पट
जूनियर असिस्टेंट - 236 पद
लाइब्रेरी अटेंडेंट – 109 पद
लैब अटेंडेंट - 152 पद
इंजीनियरिंग अटेंडेंट (इलेक्ट्रिक खलासी,
बेलदार)- 52 पद
जूनियर वर्क असिस्टेंट (इंजीनियरिंग सर्विस
वायरमैन, मैसन, कारपेंटर, आदि)- 35
पद

मेडिकल ऑफिसर - 15 पद






हिमाचल के स्कूलों को जल्द मिलेंगे 5244 शिक्षक

 

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द ही दूर होने वाली है। शिक्षा विभाग में जेबीटी, टीजीटी, शास्त्री और भाषा अध्यापकों के 5244 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कमिशन, बैचवाइज, स्पोर्ट्स कोटे, एक्स सर्विसमैन कोटे के तहत इन पदों को भरा जा रहा है। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रा


रंभिक शिक्षा विभाग ने जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा शास्त्री पदों के लिए काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। टीजीटी को बैचवाइज आधार पर नियुक्ति दी जा चुकी है। कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हो रही भर्ती का परिणाम भी जल्द घोषित हो जाएगा।


 शिक्षा विभाग का कहना है कि अगले माह तक विभाग में खाली पड़े पदों पर काफी नियुक्तियां दे दी जाएंगी। शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के साढ़े छह हजार के करीब पद खाली पड़े हुए हैं। 


 पदोन्नति के लिए मिली विजिलेंस क्लीयरेंस, जल्द जारी होंगे आदेश : शिक्षा विभाग में 550 के करीब टीजीटी को पदोन्नत कर लेक्चरर न्यू बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंगलवार को शिक्षा विभाग को विजिलेंस क्लीयरेंस मिल गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों की एसीआर भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। विधानसभा सत्र के दौरान ही यह पदोन्नति सूची जारी हो सकती है। 


•बैचवाइज और कमिशन के माध्यम से भरे जाएंगे पद •अगले माह तक विभाग में खाली पड़े पदों पर होगी तैनाती ।

 हर माह होते हैं 50 से 100 शिक्षक सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग में 80 हजार शिक्षक हैं। इनमें 60 हजार के करीब शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ही कार्यरत हैं। हर माह विभाग में 50 से 100 शिक्षक सेवानिवृत्त होते हैं
। किस श्रेणी में कितने पद भरे जएंगे टीजीटी 1058 शास्त्री 1480 भाषा अध्यापक 698 जेबीटी 2008

केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में शिक्षकों की भर्ती

 

केंद्रीय विद्यालय सेंज कुल्लू में भर्ती

कस्तूरबा गांधी विद्यालय चंबा में टीजीटी, व कुक की भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 

Applications are invited for the following Post on the behalf of Sub Divisional Officer (Civil) Salooni, Distt. Chamba HP. only Female eligible Candidate for the vacant post in Kasturba Gandhi Balika Vidayalaya Gilrs Hostel Kihar Distt. Chamba HP. Criteria and Vacancy given below. 

Selection will be made on merit Bases Criteria.


 Application must reach office of the Principal-cum- Member secy. (KGBV) GSSS Kihar on or before 15.03.2021.

 For more Information Contact the Principal-GSSS Kihar Distt. Chamba HP 

Name of post : TGT NON MEDICAL
NUMBER OF POST 01
 Eligibility 1. Candidates should be a Female.
2 Qualification should be minimum TGT (Non-Medical)(B.Sc, B.Ed and TET Pass 

3. Candidates should be form with in CD Block Salooni Distt. Chamba HP

 4. Teaching Experience if any should be duly counter signed by Deputy Director of education 

5. Honorarium of Rs. 6000/- per month Fixed for the period they will engage

Name of post : Assistant cook
NUMBER OF POST 01


 1. Candidates should be a Female

 2 Qualification should be minimum 10th Pass 

3. Candidates should be form with in CD Block Salooni Distt. Chamba HP

 4. Cooking Experience if any duly attested.

 5. Priority should be given to widow/divorece/single Female 6

. An honoranum of Rs. 7500/- per month fixed will be paid for 10 months and not be paid salary during the vacation.

केंद्रीय विद्यालय, धर्मशाला में शिक्षकों व अन्य पदों पर भर्ती


केन्द्रीय विद्यालय, धर्मशाला छावनी में दिनांक 01/03/2021 को PGTs. TGTS, PRTs एवं दिनांक 02/03/2021 को Computer Instructor, , Yoga Teacher, Student Counselor, Nurse, Music Teacher, German Language के पदों पर पूर्णतया संविदा आधारित शिक्षक चयन पैनल 2021-22 हेतु साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है।

 इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी विद्यालय वेबसाइट https://dharamshalacantt.kvs.ac.in पर उपलब्ध आवेदन प्रपत्र भरकर एवं साथ लाकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 

PGTs:Hindi , English, Maths, Computer Science, Biology. Chemistry, Physics, Economics & Commerce 

TGTs: English, Maths. Social Science, Sanskrit 

 PRTs, Computer Instructor, Yoga Teacher, Student Counselor, Nurse, Music Teacher, German Language. |

Note: For qualification, eligibility criteria and other details, visit KVS website:kvsangathan.nic.in

पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग की सिफारिश, कोरोना महामारी के कारण पेपर ऑनलाइन लिए जाएं

पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग ने आज पंजाब सरकार से सिफारिश की है कि कोरोना महामारी के कारण, राज्य में प्री-नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों के पेपर ऑनलाइन लिए जाएं।


 पंजाब राज्य बाल अधिकार आयोग में इस संबंध में आज सचिव पंजाब स्कूल एजुकेशन  को एक पत्र लिखकर या सिफारिश की है कि पंजाब में प्री नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के पेपर ऑनलाइन लिए जाएं।

एस एमसी अध्यापकों ने की पक्की नौकरी की मांग

प्रदेश सरकार द्वारा एसएमसी अध्यापकों को सेवा विस्तार दिए जाने पर एसएमसी अध्यापकों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर का आभार जताया हैं तथा उम्मीद जताई हैं कि सरकार इस बजट में 2555 एसएमसी अध्यापकों के लिए जरूर स्थायी नीति बनाएगी और एसएमसी अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित करेगी। , अध्यापकों ने कहा कि सरकार ने स्थायी नीति बनाने का वादा किया था। अब सरकार इस बजट सत्र में अपने वादे को पूरा करें और एसएमसी अध्यापकों को नियमित करें। जिससे एसएमसी अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हो सकें। अनवर खान ने बताया कि 2655 एसएमसी अध्यापक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों में लगातार नौ वर्षों से बिना किसी अवकाश के और कम वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सभी एसएमसी अध्यापक आर एंड पी नियमानुसार आरटीई के लिए जरूरी सभी शैक्षणिक योग्यताएं टैट आदि को पूरा करते हैं।

सरकार ने तैयार किया जबाब, प्राईमरी में बीएड डिग्री धारी नहीं लगेंगे शिक्षक

 

प्रदेश शिक्षा विभाग ने तय कर लिया है कि प्राइमरी में बीएड नहीं रखे जाएंगे। एनसीटीई चाहे जो कहे लेकिन हिमाचल में प्राइमरी में कक्षाओं को जेबीटी- डीएलएड ही पढ़ाएंगे। यह जवाब जेबीटी केस में हाईकोर्ट के लिए तैयार हुआ है। इस बार जवाब में हर तथ्य और तर्क को जोड़ा गया है। 


हाईकोर्ट ने बैचवाइज भर्ती मामले में हुए कोर्ट केस में 27 फरवरी तक जवाब दायर करना है। ये फैसला हो चुका इस केस को भी जेबीटी कमीशन के साथ जोड़ दिया गया है, जिसकी भर्ती करीब दो साल से अटकी हुई है। इस बार राज्य शिक्षा विभाग ने कहा है कि है कि प्राइमरी में जेबीटी ही रहेंगे और इसकी सूचना एनसीटीई को दे दी गई है। जवाब में संविधान के अनुच्छेद 309 और 310 का हवाला भी दिया गया है कि कर्मचारी भर्तियों के मामले में एनसीटीई के हर निर्देश को मानना राज्य सरकार पर बंदिश नहीं है।


 साथ में ये तर्क भी रखा गया है कि बीएड टीचर्स के पास जेबीटी को पढ़ाने के लिए टेट की पात्रता नहीं है। हाईकोर्ट में इस केस की सुनवाई 3 मार्च को तय हुई है। इस केस के कारण जहां एक ओर कमीशन भर्ती का रिजल्ट नहीं निकल रहा, वहीं बैचवाइज में विभाग को दो बीएड कैंडीडेट को जेबीटी की काउंसलिंग में शामिल करना पड़ा है। 

गौर रहे कि प्रदेश सरकार द्वारा 12 मई 2019 को जेबीटी के 617 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें बीएड के उम्मीदवारों की दावेदारी के चलते परिणाम घोषित नहीं किया गया था। बैचवाइज भर्तियों में भी यही विवाद आ गया। इसका आधार यह है कि एनसीटीई ने ऐसे नियम जारी कर दिए हैं कि प्राइमरी के लिए बीएड टीचर भी पात्र हैं।

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS