12 फ़रवरी 2022

HIMACHAL NTT RECRUITMENT: एनटीटी भर्ती में मिलेगी जेबीटी डिग्री धारकों को नौकरी

 HP NTT RECRUITMENT 2022

एनटीटी(NTT) में अब जेबीटी को नौकरी मिलेगी। अगर सरकार को पात्र एनटीटी डिग्रीधारक नहीं मिलते हैं तो ऐसे में जेबीटी को इसमें शामिल करने की तैयारी हो रही है। हालांकि इसके लिए पहले आरएंडपी रूल्स तैयार किए जाएंगे। इसी के मद्देनजर सरकार ने एनटीटी मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची केंद्र से मांगी है। 


 इसके पीछे बड़ी वजह संभावित कानूनी पचड़े बताए जा रहे है। इसके चलते सरकार इस भर्ती से पहले एनटीटी डिप्लोमा की प्रमाणिकता की पड़ताल में जुट गई है। इस नई अपडेट के बाद अब एनटीटी भर्ती की पॉलिसी में भी बदलाव की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यानी अगर राज्य में एनटीटी के पात्र अभ्यार्थियों की पर्याप्त संख्या नहीं हुई तो इसमें जेबीटी को भी मौका मिल सकता है। खास है कि सरकार ने इन संभावनाओं पर जमा जोड़ करना शुरू कर दिया है। 






Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS