UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक और सहायिकाओं के भरे जाएंगे 11 पद

 


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक और सहायिकाओं के भरे जाएंगे 11 पद

    बाल विकास परियोजना प्रागपुर के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद जवकि सहायिकाओं के 11 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत डाडासीबा के केंद्र बतबाड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत प्रागपुर के आंगनवाड़ी केंद्र नक्की, ग्राम पंचायत कलोहा के अधीन काकड़बड़ केंद्र, ग्राम पंचायत टोंटा के केंद्र फलवाड़ा व टोंटा-11, ग्राम पंचायत कुहना के केंद्र कुहना-11, ग्राम पंचायत कोलापुर के केंद्र जटोली, ग्राम पंचायत भनेड के केंद्र भनेड, ग्राम पंचायत कनोल के केंद्र पनियामल, ग्राम पंचायत चलाली के भड़ियाली, ग्राम पंचायत रोड़ीकोड़ी के केंद्र कोड़ियाँ, ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ के केंद्र बेहड़ कुठेड़ा में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के एक-एक पद भरे जाएंगे। 




इनन पदों के लिए 23 जुलाई 2021 को सुबह 11:00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर के कार्यालय में एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में साक्षात्कार होगा । बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रागपुर जीत सिंह ने बताया कि उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं।

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS