UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

जेबीटी बैचवाईज भर्ती, हाईकोर्ट के आदेशों के बाद स्थगित: उप निदेशक

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जेबीटी की बैच वाइज भर्ती पर लगाई गई रोक के बाद शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर ने भी जेबीटी   भर्ती के लिए काउंसलिंग की तिथियों को स्थगित कर दिया है। 


उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा हमीरपुर जिला हमीरपुर हि0 प्र0 ने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा विभाग उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा हमीरपुर के कार्यालय में जे0बी0टी0 के विभिन्न पदों के लिए बैच आधार पर साक्षात्कार दिनांक 17.2.2021 और 18.2.2021 को निर्धारित किया गया था जोकि माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त स्थगनादेशों के बाद विभाग द्वारा आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया हैं। अतः जे0बी0टी0 साक्षात्कार हेतू आगामी तिथियां माननीय उच्च न्यायालय द्वारा CWP No. 756/21 पुष्पा देवी बनाम सरकार में पारित आदेशों के बाद दी जाएंगी। 


Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS