UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

जिला सोलन में जेबीटी के भरे जाएंगे 47 पद,


जिला सोलन में जेबीटी शिक्षकों के 47 पद बैचवाइज भरे जाएंगे। इसके लिए काउंसिलिंग 15 से - 18 फरवरी तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन के कार्यालय में होगी। सामान्य श्रेणी के 19, अनुसूचित जाति के 11, अनुसूचित जनजाति का एक,  अन्य पिछड़ा वर्ग के नौ, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छह और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का एक पद भरा जाएगा।

जेबीटी भर्ती 2021: सभी जिलों में जेबीटी के पदों पर भर्ती पढ़े यहाँ
 उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोशन जसवाल ने कहा कि यह भर्ती अनुबंध आधार पर की । जाएगी। विभिन्न रोजगार कार्यालयों से पात्र उम्मीदवारों की सूची प्राप्त हो चुकी है। पात्र अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलावा पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पदों पर काउंसिलिंग के लिए सामान्य श्रेणी के लिए वर्ष 2011 के उत्तीण अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग व स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए वर्ष 2013 के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। अ

अन्य जिलों में शास्त्री भर्ती के लिए यहाँ क्लिक करें

भ्यर्थियों को सुबह साढ़े 10 बजे से पहले कार्यालय में पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं व जमा दो कक्षा का प्रमाणपत्र जेबीटी, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र और आरक्षित श्रेणी से संबंधित प्रमाणपत्र लाना होगा। अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र, जोकि प्रदेश सरकार की ओर से अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, साथ लाना होगा।

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS