UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

HPBOSE 12th Result Declared: 92.77 प्रतिशत रहा परिणाम

HPBOSE 12th Result 2021, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डाक्टर सुरेश कुमार सोनी ने साढ़े 12 बजे के करीब पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की। दस जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम 92.77 प्रतिशत रहा। कुल्लू के पुष्पिंदर ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कुल्लू के मोहाल स्थित एंबीशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ने प्रदेशभर में नाम चमका दिया है। 3679 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की तर्ज पर 12वीं में भी मेरिट सूची जाटी नहीं की है।

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS