03 जुलाई 2021

FOREST RECRUITMENT CHAMBA: वन रक्षकोंकी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

 

वन विभाग हिमाचल प्रदेश में बन रक्षकों की अनुबन्ध आधार पर भर्ती
  चम्बा वन वृत, चम्बा वन वृत में अनुबन्ध के आधार पर (on contract basis) वन रक्षकों के कुल 15 (अचयन/non-selection) पदों के लिए सीधी भर्ती हेतू online आवदेन आमन्त्रित किये जाते हैं। यह भर्ती सरकार द्वारा जारी पत्र संख्या एफएफई-ए(बी)2-3/2016 दिनांक 12.07.2019 एवं हि0 प्र0 सरकार की अधिसूचना FFE-A(B)2-23/2010 दिनांक 20.09.2014, FFE-A(B)2-23/2010-I दिनांक 08.07.2016, FFE-A(B)2-8/2017 दिनांक 26.08.2017 द्वारा अधिसूचित हिमाचल प्रदेश वन विभाग, वन रक्षक वर्ग-III] (अराजपत्रित), कार्यपालक अनुभाग, भर्ती एवं प्रोन्नति नियम, 2014 और संशोधित नियम 2016 व हि0 प्र0 सरकार द्वारा जारी अधिसूचना संख्याः Per(AP.B)R(15)-5/2014dated 17.04.2017, 25.04.2017 व FFE -A(B) 2-3/2016 dated 12.07.2019 & 19.04.2021 के आधार पर की जा रही है।


 यह भर्ती खुली है और वन वृत स्तर पर की जा रही है। अभ्यार्थी का नाम हिमाचल प्रदेश में किसी भी रोजगार कार्यालय/उप-रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। वन रक्षकों के भर्ती एवं प्रोन्नती नियम हिमाचल प्रदेश वन विभाग की website में उपलब्ध हैं। 


इस प्रकार नियुक्त वन रक्षक को (5910/- रूपये मूल वेतन +2000, ग्रेड पे व ग्रेड पे पर स्वीकार्य बढ़ौतरी मासिक का निर्धारित (fixed) भुगतान किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को अनुबन्ध के आधार पर प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए लगाया जाएगा। जिसका वर्षानुवर्ष नवीकरण अवधि विस्तार, वर्ष के दौरान संतोषजनक सेवा और आचरण सम्बन्धित अरण्यपाल द्वारा प्रमाणित करने के उपरान्त किया जाएगा। यदि अनुबन्ध में एक वर्ष की या उससे अधिक की बढ़ौतरी की जाती है तो पशचातवर्ती वर्ष/वर्षों के लिए अनुबन्ध राशि में सेवा नियमानुसार तीन प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देने का प्रावधान है। वन रक्षक का पद वृत स्तरीय संवर्ग का है। नवनियुक्त वन रक्षकों की पहली तैनाती जन जातीय/दूर्गम क्षेत्रों में पद उपलब्धता के आधार पर प्रावधित है।


 यदि आवेदक वन विभाग में भर्ती होने का इच्छुक हो और निर्धारित शर्तों एवं योग्यता पूरी करता हो तो online आवेदन वन विभाग के लिंक http://forp.hp.gov.in पर कर सकते हैं। Online माध्यम से दिनांक 06.07.2021 से अपना आवेदन कर सकता है। आवेदन की अन्तिम तिथि 19 अगस्त 2021 समय सायं 5 बजे तक है। महिला उम्मीदवार भी इस पद के लिए आवेदन कर सकती है। जनजातीय/दुर्गम क्षेत्र के उम्मीदवार को भी इसी अवधि तक Online आवेदन करने होंगे। चम्बा वन वृत में श्रेणीबार उपलब्ध पदों का विवरण निम्न प्रकार से है:-

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS