01 फ़रवरी 2021

पालमपुर में संयुक्त भर्ती रैली, 14 फरवरी से 12 मार्च तक

 

देशसेवा करने का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में 14 फरवरी से 12 मार्च तक सेना की संयुक्त भर्ती रैली चलेगी। 
सैन्य कार्यालय पालमपुर और मंडी की ओर से यह भर्ती आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ओर से 14 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक भर्ती की जाएगी। इसमें कांगड़ा और चंबा के युवा हिस्सा ले सकते हैं। 
सोल्जर, सामान्य ड्यूटी तथा सोल्जर लिपिक आदि विभिन्न वर्गों के लिए भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से 1 मार्च से 12 मार्च 2021 तक भर्ती की जाएगी। इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं को मौका मिलेगा। सोल्जर सामान्य ड्यूटी, सोल्जर लिपिक तथा सोल्जर तकनीकी वर्गों के लिए भर्ती होगी 

Also read हिमाचल में हो रही है जेबीटी, टीजीटी, शास्त्री व हिंदी अध्यापकों की भर्ती

TGT RECRUITMENT HP


HP JBT RECRUITMENT 2021

प्री प्राईमरी शिक्षक भर्ती 2021




 भर्ती के दौरान कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन मापदंड और योग्यता के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। भर्ती के दौरान उम्मीदवारों को कोरोना नियमों व दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ-साथ प्रत्येक प्रमाण पत्र की दो-दो कॉपी लेकर एडमिट कार्ड में दिए गए समय पर पहुंचे। 


 ये दस्तावेज लाने होंगे- एडमिट कार्ड, 20 पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं और 12वीं पास का प्रमाणपत्र, भर्ती अधिसूचना के अनुसार शपथ पत्र (एफिडेविट), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, NCC प्रमाणपत्र एवं खेल प्रमाणपत्र, डोगरा क्लास/ अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, रिलेशन प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पैन कार्ड तथा आधार कार्ड की प्रति लानी होगी।

 भर्ती के लिए सुबह 05:30 बजे एंट्री हो जाएगी। दौड़ सूरज निकलने पर कराई जाएगी। 5 बजे से पहले एंट्री गेट पर पहुंचना होगा। सेना अधिकारियों ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह किसी दलाल या असामाजिक तत्व के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटराइज होगी। फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करना या गलत जानकारी देना कानूनन अपराध है। पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए नशीले पदार्थ का सेवन करना कानूनन अपराध होगा।

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS