UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

बैचवाईज भरे जाएंगे शिक्षकों के खाली पद

जिला ऊना के माध्यमिक स्कूलों में रिक्त पड़े शास्त्री के पद को बैच वाइज भर्ती के लिए उपनिदेशक कार्यालय ऊना में काउंसलिंग की प्रक्रिया का आयोजन किया गया । उप निदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि गत 3 माह से जिला ऊना के सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े विभिन्न श्रेणी के पदों को बैच वाइज भरा जा रहा है । शास्त्री के पद को ब बैचवाईज ओबीसी कोटे से भरने हेतु काउंसलिंग की गई इस काउंसलिंग में जिला से पांच अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से संबंधित अभ्यर्थियों ने भाग लिया । । गत माह 5 अक्टूबर को टीजीटी आर्ट्स 6 अक्टूबर को टीजीटी साइंस 7 अक्टूबर को टीजीटी के पदों तथा 10 अक्टूबर को जेबीटी के 6 पदों हेतु भी काउंसलिंग की गई थी। इन काउंसलिंग हेतु शिक्षा निदेशालय द्वारा तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है देवेंद्र चंदेल इस कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल कमेटी के सदस्य हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे .
READ MORE 

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS