UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

161 लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती , विभाग ने मांगे आवेदन

 


हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लैब टेक्नीशियन ग्रेड 2 की कमी जल्द दूर होने वाली है। सरकार विभाग में इस श्रेणी के 161 पद भरने जा रही है। 2 नवंबर से निदेशालय में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके लिए रोजगार कार्यालय से नाम मांगे गए है। हिमाचल में पहली बार मेडिकल लैब टेक्नीशियन की बैचवाइज भर्ती हो रही है


कोरोना के चलते यह व्यवस्था की गई है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों की लैब में तैनाती दी जाएगी। यह लोग मरीजों के टेस्ट करेंगे। दरअसल प्रदेश के अस्पतालों में कई मेडिकल लैब खोली गई हैं। इन लैब को ठेके पर दिया गया है।




कब होगी काउंसलिंग 

2 नवंबर को ऊना, सिरमौर, चंबा,  3 नवंबर को  शिमला, सोलन,  5 नवंबर को हमीरपुर, बिलासपुर,  6 नवंबर को कांगड़ा और 7 नवंबर को मंडी, लाहौल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर के अभ्यर्थियों की निदेशालय में काउंसलिंग होगी।



Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS