UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

630 पंचायत सचिव ,124 ग्रामीण रोज़गार सहायक व 124 तकनीकी सहायक की नियुक्ति करेगी -प्रदेश सरकार

 हिमाचल प्रदेश सरकार  630 पंचायत सचिव ,124 ग्रामीण रोज़गार सहायक व 124 तकनीकी सहायक की नियुक्ति करेगी - वीरेंद्र कंवर 



पंचायतीराज, कृषि एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बेहतर काम किया है और कोरोनाकाल के दौरान भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। प्रदेशभर में 412 नई पंचायतें बनाई गई हैं। पंचायतों के कार्य में मजबूती लाने के लिए 630 पंचायत सचिव, 124 ग्रामीण रोजगार सहायक (जीआरएस) व 124 तकनीकी सहायक की नियुक्ति करेगी.


 मंत्र  ने कहा कि मनरेगा में प्रदेश सरकार के तहत बढ़िया काम हुआ है। पूरे प्रदेश में ग्रामीण लोगों को सुविधाएं देने के लिए काम किया जा रहा है। 

HP VOCATIONAL TEACHER RECRUITMENT: हिमाचल के स्कूलों में एग्रीकल्चर सेक्टर में 13 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 Recruitment of Vocational Trainers (Contractual Basis) Basix Academy for Building Lifelong Employability Ltd. An NSDC empanelled Training Partner (VTP) engaged in skilling the students under NSQF. 



 Applications are invited from Bonafide of Himachal Pradesh with prescribed qualification and experience for deployment as vocational trainer in Agriculture Sector (13 Vacancy) in Districts Chamba, Mandi, Solan Simmour, Una. 



 Essential Qualification & experience: Post-Graduation in Agriculture Agronomy, Horticulture from a recognized Institute/University with at least 1 year experience. 


 Age Limit: 18-37 years (as on Jan 01 (2022) Age relaxation to be provided as per Govt. Rules Send the CV to: shafia.khana b-able.in 


 All-inclusive fixed CTC Rs.19000/-per month


  Last date for receipt of CV: 11-2-2022 Only shortlisted candidates will be called for written and Personal interview


 Note: All communication for Job application to be done through emails. All positions are on contractual basis. This is not a goverment job, Management reserves the right to accept rejection application without assigning any reasons what soever

. Call: 9205799089, 9205182649

SUBSCRIBE YOU TUBE CHANNEL FOR LATEST UPDATE



HP LT RECRUITMENT: 66 भाषा अध्यापकों की भर्ती, काउंसलिंग शैडयूल जारी

 

SUBSCRIBE CHANNEL FOR LATEST UPDATE
Read all about LT RECRUITMENT 2022


BIG BREAKING: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 31 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

 

NTT RECRUITMENT HIMACHAL :

 


हिमाचल में नर्सरी टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को सरकार ने फिर से झटका दिया  है। 4 हजार से अधिक  एनटीटी शिक्षक भर्तियों को सरकार ने फिर रोक दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार  यह भर्ती अब  एनटीटी कोर्स करवाने वाले कोचिंग संस्थानों ( coaching institute )  की जांच के बाद होगी।   हिमाचल सरकार के आदेशों पर NTT   करवाने वाले संस्थानों से  शिक्षा विभाग सरकार से सूचना मांगी   है,     एनसीटीई एनटीटी एफिलिएशन ली सिलेबस की है या नहीं आदि। इसके साथ ही युवाओं के एनटीटी डिप्लोमे पर भी जांच होगी।   बहुत बार ऐसा हुआ है कि  नौकरी पाने के लिए लोग किसी भी मान्यता न प्राप्त संस्थानों से डिप्लोमा ले सकते हैं। इससे पात्र लोगों को भर्तियों में नौकरी न मिलने से दिक्कतें आती हैं। सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग से एनटीटी डिप्लोमा करवाने वाले सभी संस्थानों की सूची मांगी है।


 इस दौरान उनके एनटीटी सिलेबस( NTT SYLLABUS) की भी जांच की जाएगी।  एनटीटी भर्ती के लिए जो   ड्राफ्ट एनटीटी को लेकर सरकार को भेजा था, उसे वापस फिर से भेज दिया है। वहीं एनसीटीई (NATIONAL COUNSEL  TECHNICAL EDUCATION) की गाइडलाइन के तहत भर्ती नियम बनाने को कहा है। अभी सरकार एनटीटी डिप्लामे व भर्तियों के कई नियमों का समाधान नहीं निकाल पाई है। 

रजनीश, प्रधान सचिव, शिक्षा, ने बताया कि स्कूलों में प्री-नर्सरी शिक्षक भर्ती होने से पहले छात्र संख्या  की जानकारी भी मांगी गई है।वहीं एनटीटी करवाने वाले संस्थानों की जांच के निर्देश भी दिए हैं, ताकि एनटीटी के डिप्लोमा नौकरियों की आड में हर किसी संस्थान से लोग न लाएं। 

HPNLU RECRUITMENT : क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा शड्यूल जारी

 

HP VOCATIONAL TEACHER RECRUITMENT: हिमाचल के स्कूलों में आटोमोटिव, ब्यूटी व इलैक्ट्रॉनिक्स शिक्षकों की भर्ती, जल्दी करें आवेदन

 


YUG SHAKTI SHAIKSHANIK EVAM SAMAJIK VIKAS SANSTHA Recruitment of Vocational Trainers (On Contractual Basis)

 Applications are invited for eligible candidates for the deployment of Vocational Trainers in schools of Himachal Pradesh under NSQF Project. For the implementation of centrally sponsored scheme of Vocational Education in Alignment with NSQF Project.

 Sector: Automotive - 
No. of Vacant Post: -6 
 Locations:- Kangra, Mandi, Solan and Sirmour

  Eligibility:  Degree in Automobile Engineering/ Mechanical Engineering from a recognized Institute/ University with at least 1 year of work/ teaching experience. 
Or Diploma in Automobile Engineering/ Mechanical Engineering from a recognized Institute/ University with at least 3 years of work/teaching experience. 

 Sector: Beauty & Wellness
No. of Vacant Post: - 7 
 Locations:- Mandi, Bilaspur and Kangra Eligibility - Diploma in Cosmetology/ Beauty Therapy/Beauty culture from a recognized institure with Minimum 1 year of work/teaching experience in relevant field.


 Sector: Electronics - No. of Vacant Post: - 11 

 Locations:- Hamirpur, Sirmour, Kangra, Mandi, Shimla, Una and Kullu. 

 Eligibility - Bachelor of Engineering in Electronics/ Electrical, additionally with a diploma or certificate course in control panel wiring of residential/ Industrial systems with 1 year of experience in the relevant field. 

 Honorarium - Rs. 19000/- PER MONTH Fixed for all the post's Any degree or diploma's all should be from the recognized university.*

 Experience should be from the recognized institutions/organizations. For all the Post's. 

 Age Limit: 18-37 (for all Post's ) Age relaxation as per HP Govt Norms for all Posts **

Note - Candidate should be Bonafide Himachal Pradesh** 
 How to Apply - Mail your CV at krishna@yugshakti.in and vchp@yugshakti.in on or before 10th feb 2022 Only shortlisted Candidates will be called for written test & personal interview 
 Contact No. - 7018004755, 8084422009 
Subscribe you tube channel




READ MORE:

VOCATIONAL TEACHER RECRUITMENT IN HIMACHAL; हिमाचल में वोकेशनल शिक्षकों (BFSI , RETAIL AND TELECOM)की भर्ती

 


Applications are invited from eligible candidates for Vocational Trainers for Introduction of Applied Skills in BFSI, RETAIL & TELECOM Sector and its implementation under the Vocationalisation of School Education in alignment with National Skill Qualification Framework (NSQF) in Schools of Himachal Pradesh.

 Remuneration - R$19,000 (Inclusive of All) per month. 

Age Limit - 18-37 years (As on 01/01/2022). 
Age relaxation to be provided as per Govt. Rules.

 SECTOR NOS OF SCHOOLS DISTRICTS KULLU, KANGRA RETAIL BILASUR, KANGRA, MANDI, UNA, SOLAN TELECOM SOLAN, HAMIRPUR, KULLU, MANDI 



 VOCATIONAL TRAINERS QUALIFICATIONS & EXPERIENCE: 1. FOR BFSI: 

 Post Graduate in Commerce /Management /Finance from recognized institute/University, with at least 01-year work experience. 


 2. FOR RETAIL: Graduate or Diploma in Retail Management, P.G. Diploma in Marketing with at least 50% marks and lyear teaching / work experience. Preference given to higher education with an MBA (Retail Marketing) and/ or PG Diploma in Retail Management 

 3. FOR TELECOM B.E /B.Tech in Electronics and Communication Engineering Additionally, should have done a Diploma or certificate in Optical Fibre Communication, with at least 03 years of work experience in the same job role 

 Interested Candidates should fill their Applications ON LINE, with clear locations preference at following links: https://www.absect.org/HP VT Recruitment. Can also apply on alsectnsqfcell@alsect.org 

 LAST DATE: 09 Feb 2022, 5:00pm NOTE: Candidates shortlisted on the basis of details filled ONLINE/APPLIED will have to go through On Line/OFF LINE Test followed by an Interview
Official notification see below


HP CABINET DECISION: हिमाचल मंत्रिमंडल के फैसले, खुलेंगे स्कूल, पढ़ें अन्य फैसले

 हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय


    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी, 2022 से 15 मार्च, 2022 तक आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। इस सत्र में कुल 16 बैठकें होंगी। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट 4 मार्च, 2022 को प्रस्तुत किया जाएगा।



    मंत्रिमण्डल ने गर्मियों के अवकाश वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों को 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 3 फरवरी, 2022 से खोलने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त सभी उच्च शैक्षणिक संस्थान भी इसी तिथि से खुल जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि सभी कोचिंग संस्थान और पुस्तकालय भी 3 फरवरी से खुल जाएंगे। सभी सरकारी कार्यालय सप्ताह के छः दिन शत-प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेंगे, हालांकि दिव्यांग व्यक्ति और गर्भवती महिलाओं को घर से ही कार्य करने की छूट होगी। बैठक में ज़िम और क्लब खोलने का भी निर्णय लिया गया। सभी सामाजिक समारोह में खुले में अधिकतम 500 तथा आंतरिक स्थलों में 250 लोगों अथवा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोविड मानकों और कोविड अनुरूप व्यवहार के साथ आयोजन की अनुमति होगी। रात्रि कफ्र्यू पूर्व की भांति रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक जारी रहेगा और दुकानें सामान्य तौर पर ही खुली और बन्द होंगी। आगामी आदेशों तक लंगर का आयोजन निलम्बित रहेगा।


    मंत्रिमण्डल ने राज्य में नशे की बुराई को समाप्त करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश इन्टेग्रेटिड ड्रग प्रिवेंशन पाॅलिसी को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस नीति का उद्देश्य राज्य में नशीलें पदार्थो की तस्करी, मादक द्रव्यों का दुरूपयोग, नशीले पदार्थों की खेती, उत्पादन और खपत की गम्भीर समस्या को रोकना है। इसके अतिरिक्त इस नीति का उद्देश्य जब्ती के आंकड़े, संयुक्त दवा काननू प्रवर्तन संचालन और संयुक्त पूछताछ केन्द्र की स्थापना द्वारा बहु-स्तरीय सहयोग तंत्र के तहत अन्तर सरकारी और अन्तर एजेंसी समन्वय को मजबूत करना भी है।


    मंत्रिमंडल ने खुली निविदा के आधार पर सफल बोलीदाता एल-1 मैसर्ज कृष्णा डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड पुणे को आईजीएमसी-आरकेएस/सीजीएचएस दरों पर 40.50 प्रतिशत छूट के प्रस्ताव पर एचयूबी और स्पोक माॅडल अनुसार 236 जांच जिनमें 53 निःशुल्क जांच शामिल हैं, को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक नैदानिक सेवाएं प्रदान करने को भी अनुमति प्रदान की है। अभी तक राज्य में प्रयोगशाला सेवाएं केवल 24 स्वास्थ्य संस्थानों में ही उपलब्ध करवाई जा रही थीं और इस निर्णय से रोगियों को उनके घर के समीप नैदानिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


     


    बैठक में हिमाचल भवन, नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग का उपमंडल खोलने और इसमें विभिन्न वर्गों के नौ पदों को भरने को स्वीकृति प्रदान की।


    मंत्रिमंडल ने 14 जनवरी, 2022 को कांगड़ा जिला के शाहपुर में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग का नया मंडल खोलने के बारे में लिए गए अपने निर्णय में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए तीन अनुभागों चड़ी, गग्गल और रजौल को उपमंडल गग्गल के तहत लाने के लिए आंशिक संशोधन करने का निर्णय लिया।  


    मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के चच्योट क्षेत्र में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाहवा को राजकीय उच्च विद्यालय तथा सराज क्षेत्र में राजकीय उच्च विद्यालय मागी, सेरी भटवारा और बागी भनवास को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने तथा इनके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन व उन्हें भरने का निर्णय लिया।


    मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के बाली चैकी विकास खंड में बागवानी विकास अधिकारी का कार्यालय खोलने तथा चार पदों के सृजन और उन्हें भरने का निर्णय लिया।


    मंत्रिमंडल ने राशन कार्ड धारकों पर आधार प्रमाणीकरण शुल्क के रूप में अधिरोपित 25 पैसे प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन करने का भी निर्णय लिया गया। इससे राज्य के 19,30,000 राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा और सरकार इस मद पर 55.58 लाख रुपये व्यय करेगी।


    मंत्रिमंडल ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए वार्षिक आय की सीमा 35,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये प्रतिवर्ष करने का भी निर्णय लिया। इससे विभिन्न योजनाओं के 78158 अतिरिक्त लाभार्थियों को लाभ होगा।


    .0.


     





INDIAN POST OFFICE RECRUITMENT 2022: भारतीय डाक विभाग में भर्ती


INDIAN POST OFFICE RECRUITMENT 2022

Applicants are invited from the eligible Indian citizens for the following posts: .
 

Name of post : Staff Car Driver 
Total posts :29

UR SC ST OBC EWS
15 03   00 08 03 

Table of content


 Note : Two vacancies of above post are reserved for Ex. Servicemen (ESM) & will be filled up from any category 

ਭਾਰਤੀ ਪੋਸਟ ਆਫਿਸ ਭਰਤੀ 2022: 29 ਅਸਾਮੀਆਂ ਲਈ ਦਰਖਾਸਤਾਂ ਮੰਗੀਆਂ, 

ਪੰਜਾਬੀ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਪੋਸਟ ਵਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ

 


 Scale of Pay : 

Rs.19,900/- to Rs. 63,200/- (Level-2 in the pay matrix as per 7" CPC). 


 Last Date of Receipt of Application:
 15-03-2022 at 17:00 Hours. 

INDIAN POST OFFICE RECRUITMENT 2022  ELIGIBILITY 


 (a) Age Limit: 18 to27 year (Relaxable 5yrs for SC & ST, 3yrs for OBC). Relaxable for Govt. Servants up' to the age of 40 years in accordance with the instructions or orders issued by the Central Government.
Relaxable for Ex-Serviceman up to a maximum of 3 years {8 years for SC/ST and 06 years for OBC} after deduction of the Military Service rendered from the actual age. The crucial date for determining the age limit shall be the closing date of receipt of applications i.e 15.03.2022.

 (b) Educational & other qualifications: Possession of a valid driving license for light and heavy Motors vehicles. 

 ii. Knowledge of Motor Mechanism (candidate should be able to remove minor defects in vehicle)

 iii Experience of driving light and heavy Motor vehicle at least three years.
 iv)  Pass in 10th standard from a recognized Board or Institute.

 (c) Desirable qualification: :Three years service as Home guard or Civil Volunteers.

  (d) Period of Probation :Two years 


INDIAN POST OFFICE RECRUITMENT 2022  SELECTION PROCESS


 Selection of Driver shall be made on the basis of test as prescribed by Department to assess their competency to drive light and heavy motor vehicles including knowledge of Motor Mechanisms and ability to remove minor defects in vehicle from amongst the candidates possessing the requisite eligibility criteria mentioned above. The date and venue of the tests will be intimated separately to the eligible candidates. No intimation will be sent in respect of other applicants who are not eligible.

Application should be submitted as per format of application enclosed and should be signed by the candidate and accompanied with:

  INDIAN POST OFFICE RECRUITMENT 2022  Certificate needed for applying these posts 


Photocopies of following certificates duly attested by Gazetted officer/self attested: 

(i) Proof of date of birth 
(ii) Educational qualification 
(ii) Driving experience certificate,
 iv) SC/ST/OBC/EWS/ESM/etc. certificate issued by competent authority 
(v) Driving License, 
(vi) Technical qualification.


2. Two copies of recent passport size photographs attested by Gazetted Officer/ self attested. 
One should be pasted on the application form and the other should be attached with the application form.


The applications information/ enclosures should be sent in an appropriate size of thick paper envelope clearly inscribing on the cover as "Application for the post of Staff Car Driver (Direct Recruitment) at MMS Delhi " through Speed Post/Register Post only.

Address for sending application  : 

 "The Senior Manager , Mail Motor
Service, C-121,Naraina Industrial Area phase-I, Naraina, New Delhi -110028. Application sent by courier or any other transmission will not be entertained/considered.

Important links: 

Official website: 
https://www.indiapost.gov.in






HIMACHAL : मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए और 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली की घोषणा की

 प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 52वां पूर्ण राज्यत्व दिवस


  


            मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए और 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली की घोषणा की


     


           पेंशन और कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए वार्षिक आय में वृद्धि की घोषणा


     


    हिमाचल प्रदेश के 52वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में पूरे उत्साह व उल्लास के साथ आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, भारतीय रिजर्व बटालियन जंगलबैरी, गृह रक्षक, एनसीसी बालिका की टुकड़ियों की सलामी ली।


     


    परेड का नेतृत्व प्रोबेशनर उप-पुलिस अधीक्षक प्रणव चैहान ने किया।


     



    इस अवसर पर प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ने हाल ही में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए नया वेतनमान लागू किया है जिससे 2.25 लाख कर्मचारियों को 6000 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ श्रेणियों के नए वेतनमान में विसंगतियांे को लेकर मामला उठाया गया है। उन्होंने घोषणा की कि कर्मचारियों को पहले दिए गए दो विकल्पों के अतिरिक्त तीसरा विकल्प भी दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के पेंशनरों को पंजाब वेतनमान के अनुसार नए वेतनमान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश सरकार के 1.75 लाख पेंशनधारकों को 2000 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान होगा। उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर 31 प्रतिशत मंहगांई भत्ता देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के कर्मचारियों को 500 करोड़ रुपये का वित्तीय लाभ होगा।


     


    मुख्यमंत्री ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और पेंशन का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय सीमा को मौजूदा 35000 रुपये से बढ़ाकर 50000 रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उच्च वेतनमान के लिए पात्र सभी कांस्टेबलों को तुरन्त प्रभाव से उच्च वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2015 के बाद नियुक्त कांस्टेबल अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों की तर्ज पर उच्च वेतनमान के लिए पात्र होंगे।


     


    मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रतिमाह 60 यूनिट विद्युत खपत पर प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं से कोई विद्युत शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे उनकी विद्युत खपत प्रति यूनिट शून्य मानी जाएगी। इसके अतिरिक्त 125 यूनिट विद्युत खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट एक रुपया विद्युत शुल्क लिया जाएगा। इससे 11 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। सरकार यह राहत प्रदान करने के लिए 60 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय वहन करेगी। उन्होंने प्रदेश के किसानों को राहत प्रदान करने के लिए विद्युत शुल्क 50 पैसे से घटाकर 30 पैसे प्रति यूनिट करने की घोषणा की। यह लाभ अप्रैल, 2022 से प्रदान किया जाएगा।


     


    मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिवस प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयन्ती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों के समापन समारोह के रूप में भी मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखने के लिए हिमाचल निर्माता और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. वाई.एस. परमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की सरहदों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


     


    प्रदेश के विकासात्मक इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। वर्ष 1971 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय केवल 651 रुपये थी जो आज बढ़कर 1,83,286 रुपये हो गई है। प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 1971 में 223 करोड़ रुपये के मुकाबले अब 1,56,522 करोड़ हो गया है। उस समय प्रदेश की साक्षरता दर 23 प्रतिशत थी जो बढ़कर 82.80 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में कृषि उत्पादन 954 मीट्रिक टन से बढ़कर 1500 मीट्रिक टन और अन्न उत्पादन 9.40 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 16.74 लाख मीट्रिक टन हो गया है।


     


    जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नई उमंग व अभिनव विचारों के साथ कार्य किया है। संतुलित व सर्वांगीण विकास तथा समाज के सभी वर्गों केे कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मूल मंत्र को आत्मसात् करके वर्तमान प्रदेश सरकार ने हिमाचल को विकास की नई ऊंचाईयां प्रदान की हैं।


     


    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक के अपने चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान प्रदेश की आर्थिकी के सुदृढ़ीकरण, वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित करने, महिला सुरक्षा और उनका सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने, किसानों व बागवानों और समाज के पिछड़े वर्गों की समृद्धि के लिए गंभीरतापूर्वक प्रयास किए हैं। पिछले चार वर्षों के दौरान 3108 किलोमीटर लंबी सड़कों और 240 पुलों का निर्माण किया गया है तथा 321 गांवों को सड़क सुविधा प्रदान की गई। 


     


    जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 78 उप-मण्डलाधिकारी कार्यालय हैं जिनमें से 10 वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान खोले गए हैं। वर्ष 1971 में प्रदेश मंे 2062 ग्राम पंचायतंे थीं और वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 3615 हो चुकी हैं जिनमें से 412 नई पंचायतें वर्तमान राज्य सरकार द्वारा सृजित की गई हैं।


     


    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी पहली ही मंत्रीमण्डल की बैठक में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने का फैसला किया। हमारी सरकार के कार्यकाल में पेंशन के लगभग दो लाख नए मामले स्वीकृत किए गए और विभिन्न प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना के अन्तर्गत 65 से 69 वर्ष की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन प्रदान की जा रही है। बी.पी.एल. परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना और बेसहारा महिलाओं और लड़कियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना बहुत लाभादायक सिद्ध हुई हैं।


     


    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने नई राहें, नई मंजिलें योजना आरम्भ की है जिसके अन्तर्गत जिला कांगड़ा के बीड़-बिलिंग को पैरा-ग्लाईडिंग, शिमला जिला की चांशल घाटी को स्कीईंग, मंडी जिला की जंजैहली को ईको-टूरिज्म गंतव्यों के रूप में विकसित किया जा रहा है। मंडी जिला में लारजी और तत्तापानी तथा कांगड़ा जिला के पौंग जलाशय को जलक्रीड़ा गंतव्यों के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए मंडी में हवाई अड्डे के निर्माण और शिमला और कांगड़ा हवाई अड्डों के विस्तारीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में 207 करोड़ रुपये की लागत से धर्मशाला से मैक्लोडगंज तक रज्जू मार्ग का शुभारंभ किया गया है। जिला मंडी के कांगनीधार में 183 करोड़ रुपये की लागत से भव्य शिव धाम विकसित किया जा रहा है जो लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा।


     


    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना लागू की है जिसके अन्तर्गत केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में शामिल नहीं हो पाने वाले 3.23 लाख परिवारों को मुफ्त गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं। इन दोनों योजनाओं के सफल संचालन से हिमाचल को देश का प्रथम चूल्हा धुंआमुक्त राज्य घोषित किया गया है।


     


     जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेशवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने अभिनव जन मंच कार्यक्रम आरम्भ किया है जिसके तहत अब तक 232 जनमंच आयोजित किए गए जिनमें 52,665 शिकायतों और मांगें प्राप्त हुई है। इनमें से 93 प्रतिशत शिकायतों व समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 भी आरम्भ की गई है जिसके माध्यम से लोग घर बैठे अपनी समस्याएं आॅनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इस हेल्पलाइन पर 3 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं जिनमें से 86 प्रतिशत का समाधान किया जा चुका है।


     


     मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत पांच लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण किया जा चुका है। इस योजना के तहत 2.17 लाख लोगों के उपचार के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की निरंतर देखभाल के लिए 3000 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।


     


    जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में धर्मशाला में प्रथम ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट का आयोजन किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान 96721 करोड़ रुपयेे निवेश के 703 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिमला में पहली बार आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 13,656 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं के शिलान्यास किए। राज्य सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर मंडी में 27 दिसंबर, 2021 को आयोजित दूसरी ग्राउंड ब्रकिंग सेरेमनी के दौरान प्रधानमंत्री ने 28,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 287 निवेश परियोजनाओं के शिलान्यास किए।


     


    मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान योजना आरम्भ की गई है। प्राकृतिक खेती अपनाने में हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि 3400 करोड़ रुपये की लागत से सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग के निर्माण से पर्यटन क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे क्योंकि इस टनल के निर्माण के बाद देश व विदेश के लाखों पर्यटक लाहौल और पांगी घाटियों में पहुंच रहे हैं।


     


    जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में पहले केवल दो आॅक्सीजन संयंत्र थे, जबकि वर्तमान में इनकी संख्या 48 हो गई है। आज प्रदेश में हजारों वेंटिलेटरों की सुविधा उपलब्ध है, जबकि पूर्व में केवल 50 वेंटिलेटर उपलब्ध थे।


     


    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वायरस के प्रसार के नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। कोविड महामारी के विरूद्ध टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत पात्र व्यक्तियों को पहली व दूसरी डोज में शत-प्रतिशत टीकाकरण करने में हिमाचल देश में प्रथम रहा है। उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय में पूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों से प्राप्त सहयोग के लिए धन्यवाद किया।


     


    उन्होंने इस अवसर पर जिला सोलन की तीन वीर नारियों को सम्मानित किया जिनमें दिल कुमारी थापा, सावित्री देवी और निर्मला देवी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जीवन रक्षा के लिए वर्ष 2018 के प्रधानमंत्री पुलिस मेडल से पुरस्कृत हेड कांस्टेबल संदीप चंदेल को भी सम्मानित किया।


     


    मुख्यमंत्री ने बाद में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया तथा इसमें गहरी रूचि दिखाई।


     


    इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।


     


    सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, जिला सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, परमजीत सिंह पम्मी और संजय अवस्थी, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर और गोविन्द राम शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सोलन और निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।  


     


    .0.





Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS