UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

वन रक्षक भर्ती: लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची, व महत्वपूर्ण जानकारी

 

वन रक्षक लिखित परीक्षा के लिए सूचना सोलन वन वृत्त में वन रक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 07.11.2021 को 3 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसका विवरण निम्नलिखित है। 


परीक्षा केंद्र का नाम :   आवेदन संख्या
  स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ रोड, सोलन 2300001  से 2305950

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) टैंक 2305953 से 2309733 रोड, सोलन। 

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या) माल 2309734 से 2311360 रोड, सोलन 

सभी अभ्यर्थी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में 9 बजे प्रातः अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। वन रक्षकों की भर्ती से संबंधित लिखित परीक्षा का समय प्रातः 11 बजे से 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। 


सभीी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि संबंधित परी

क्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार का इलेक्टोनिक उपकरण जैसे कि मोबाइल फोन, डिजीटल वॉच, ब्लूटूथ उपकरण इत्यादि नहीं लाएं, क्योंकि इस पर पाबंदी लगाई गई है। यदि अभ्यर्थी के पास किसी तरह का इलेक्टोनिक उपकरण पाया जाता है तो उक्त अभ्यर्थी पर कार्यवाही की जायेगी।

HP ELECTION RESULT DECLARED: मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह ने चुनाव जीता

 

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट कांग्रेस ने जीत ली है। यहां पार्टी प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा कैंडिडेट और कारगिल वॉर के हीरो रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8766 वोटों से हराया। प्रतिभा सिंह को कुल 3 लाख 65 हजार 650 और ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 3 लाख 56 हजार 884 वोट मिले।

HPBOSE DATESHEET: 18 नवंबर से शुरू होंगी , नवमी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं

 


असिस्टेंट प्रोफेसरों के 560 पदों पर भर्ती 2 नवंबर से होगी शुरू

 


 हिमाचल प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में जल्द ही 560 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसका प्रपोजल तैयार कर दिया है। रोस्टट के अनुसार एससी, एसटी और ओबीसी की सीटों को भी आवंटित कर दिया गया है। इसका खुलासा दो- तीन दिन में विभाग द्वारा कर दिया जाएगा। आचार संहिता लगने की वजह से प्रोफेसरों के पद भरने की प्रक्रिया को रोकना पड़ा। अब सरकार के आदेशों पर शिक्षा विभाग ने फिर से इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


 इसमें कॉलेज वाइज प्रोफेसर के पद भी तय कर दिए है। फिलहाल 2 नवंबर के बाद कॉलेजों में खाली पदों को भर दिया जाएगा। कमीशन के माध्यम से भरे जाने वाले इन पदों के लिए प्रपोजल कमीशन को भेजा जाएगा। 

शिक्षा सचिव  राजीव शर्मा, ने बताया कि कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 560 पद भरने का प्रोसेस पूरा हो चुका है। प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। 2 नवंबर के बाद लोक सेवा आयोग को कमीशन के माध्यम से पद भरने के लिए प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। 


कॉलेजोंं में 1000 पद खाली  प्रदेश के कॉलेजों में करीब एक हजार असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद खाली चल रहे है। इन पदों को भरने की मांगा लगातार की जा रही थी। अब यूजीसी ने संख्या के आधार पर कॉलेजों में पद भरने के निर्देश दिए है।

SHASTRI RECRUITMENT: शास्त्री भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी

 

CORONA: हिमाचल प्रदेश में स्कूल कालेजों को बंद करने का फैसला

 

हिमाचल प्रदेश में सरकार ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए स्कूल और कॉलेज फिर से बंद करने का निर्णय लिया है।


 शिक्षा विभाग ने इस बारे में देर शाम अधिसूचना जारी की, जिसके मुताबिक 1 नवंबर से 6 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।  8 नवंबर को सरकार स्कूलों को खोलने को लेकर रिव्यू बैठक करेगी और आगामी निर्णय लिया जाएगा। शिक्षा विभाग के आदेशों में कहा है कि स्कूलों और कॉलेजों में 6 दिन का फेस्टिवल ब्रेक दिया जा रहा है।


 ऐसे में सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेज, सभी सरकारी स्कूल समेत वह सभी प्राइवेट स्कूल जो कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है, वे 1 से 6 नवंबर तक बंद रहेंगे।

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS