UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

Health update: मटर के फायदे

 अंगुलियों की सूजन:  अकसर सर्दियों के दिनों में महिलाओं के पानी में लगातार काम करने के कारण हाथ और पैर की अंगुलियां सूजने लगती हैं साथ ही उनमें खुजली भी होने लगती है। इस खुजली और सूजन को दूर करने के लिए मटर के दानों का काढ़ा बनाएं और गुनगुने काढ़े में कुछ देर अंगुलियों को डुबोकर रखें। इससे आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा गुनगुने सरसों के तेल से मालिश करने से भी सूजन और खुजली में राहत मिलती है। 

कैंसर में लाभकारी:   आकार में भले ही मटर छोटा हो, लेकिन यह कैंसर जैसी बीमारी से भी आपको छुटकारा दिला सकता है। इसे नियमित खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है। खासतौर से पेट के कैंसर में मटर बहुत लाभकारी है। .

ऊर्जावान बनाए : मटर के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको ऊर्जावान बनाए रखते हैं। हरे मटर को नियमित खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।



 रोग प्रतिरोधक क्षमता : शरीर को रोगों से बचाने और इम्युनिटी पॉवर को स्ट्रांग बनाने के लिए कच्चा हरा मटर जरूर खाएं। हरे मटर में एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है।


 त्वचा के लिए मटर के दानों का दरदरा पेस्ट त्वचा के लिए बेहतरीन स्क्रब है। इसे लगाने से धीरे-धीरे चेहरे की चमक बढ़ जाएगी। शरीर के किसी भी स्थान पर जल जाने की स्थिति में मटर के दानों का महीन लेप लगाने से आराम होता है। यह जले हुए स्थान पर ठंडक प्रदान करने के साथ धाव को बढ़ने नहीं देगा।

Health update : आंवले के फायदे

 

फायदेमंद है आंवला:   आपने अकसर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि आंवला सेहत के लिए बहुत लाभकारी है,  यह आपकी सेहत से लेकर सौंदर्य तक हर पहलू में आपके काफी काम आ सकता है। 

आंवले का रस आपके शरीर को ऊर्जा देकर आपको पूरे दिन न सिर्फ तरोताजा रखता है, बल्कि इसमें मौजूद मिनरल्ज व विटामिन सी के कारण आप बहुत सी बीमारियों से भी बचे रहते हैं। 

जहां तक बात सौंदर्य लाभ की है, तो इसके सेवन से आप न सिर्फ खुद को लंबे समय तक जवां बनाए रख सकते हैं, बल्कि इससे आपके बालों को भी लाभ होता है। तो आइए जानते हैं आंवले के रस के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में।  
कंट्रोल करे डायबिटीज     आंवले में गैलिक एसिड, गैलोटेनिन, एलैजिक एसिड और कोरिलैगिन जैसे तत्त्व पाए जाते हैं। इन तत्त्वों की एंटी- बायबिटीज क्षमताओं के कारण यह आपके रक्त में मौजूद ग्लूकोज के लेवल को कम करता है। इसलिए अगर आपको मधुमेह की समस्या है, तो आपको आंवले के रस का सेवन अवश्य करना चाहिए।  

बढ़ाए गुड कोलेस्ट्रॉल : आमतौर पर लोग कोलेस्ट्रॉल को शरीर के लिए हानिकारक ही मानते हैं, लेकिन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का होना भी बेहद आवश्यक है। कुछ शोध बताते हैं कि आंवले का रस न सिर्फ शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में बढ़ोतरी करता है, बल्कि इसके नियमित सेवन से शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होने लगता है। जिसके कारण आप कुछ ही समय में खुद को चुस्त व तंदुरुस्त पाते हैं। दरअसल, आंवले में मौजूद एमिनो एसिड व एंटीऑक्सीडेंट हृदय के कार्य करने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं।



 खांसी-जुकाम से छुटकारा:   कुछ लोगों को बदलते मौसम में खांसी-जुकाम की समस्या अकसर देखने को मिलती है। ऐसे लोगों के लिए आंवले का रस काफी मददगार साबित होता है। इसके लिए आप दो चम्मच आंवले के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर रोजाना पिएं। आपको जल्द ही खांसी-जुकाम से राहत मिलेगी। वहीं अगर आपको मुंह में छालों की समस्या है तो आप कुछ चम्मच आंवले का रस पानी में मिलाएं व उस पानी से कुल्ला करें। चूकि आंवले में विटामिन सी काफी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे यह आपकी इम्युनिटी, मैटाबॉलिज्म को बढ़ाता है व बैक्टीरियल इन्फेक्शन को कम करता है। इसलिए इसके नियमित सेवन से खांसी-जुकाम आदि होने की संभावना न के बराबर हो जाती है

करे शरीर की सफाई :  आंवले का रस आपके शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आपके शरीर की आंतरिक रूप से सफाई करता है। इतना ही नहीं, यह आपकी सांस संबंधी बीमारियों से लेकर पाचन तंत्र, लिवर के फंक्शन, हृदय के फंक्शन आदि सभी को बेहतर बनाता है। इसमें विटामिन सी के अतिरिक्त आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस आदि भी पाया जाता है। इसलिए यह एक कंप्लीट न्यूट्रीशन पेय है। साथ ही आप इसे रोजाना भी पी सकते हैं, इससे आपको किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होगा।



 दिमाग तेज करे :  आंवला में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं, जिसके कारण आपका दिमाग पहले से बेहतर तरीके से काम करने लगता है। इस प्रकार आंवले के रस के सेवन से आपकी याददाश्त तेज होती है। साथ ही यह शरीर में स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है। इतना ही नहीं, अगर आपको नींद न आने या बेहद कम आने की समस्या है तो उसके लिए भी आपको आंवले के रस का सेवन करना चाहिए। 


 बालों को बनाए बेहतर:  बालों को बेहतर बनाने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का होना बेहद आवश्यक है, लेकिन रोजाना के भोजन से शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता पूरी नहीं होती। जिससे बाल बेजान, रूखे व झड़ने लगते हैं। आंवले में मौजूद एमिनो एसिड व प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर, बालों को झड़ने से भी रोकता है।




एनसीटीई ने नहीं जारी की अधिसूचना, टेट की वेलिडिटी को करना होगा इंतजार

 

राज्य में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी टेट की लाइफटाइम वैलिडिटी के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दरअसल नेशनल काउंसल फॉर टीचर एजुकेशन यानी एनसीटीई ने भी इस बारे में अभी अधिसूचना जारी नहीं की है।


  अक्तूबर में इसी साल काउंसिल की बैठक में एजेंडा आइटम नंबर 7 के तहत यह फैसला लिया गया है कि अब टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की वैलिडिटी 7 साल के बजाए लाइफ टाइम के लिए कर दी जाए। 


इस फैसले का प्रोस्पेक्टिव इफेक्ट होगा यानी जिस डेट से यह अधिसूचना जारी होगी, उस डेट तक वैलिड सर्टिफिकेट की वैल्यू लाइफटाइम हो जाएगी ।



  लेकिन एनसीटीई ने कहा है कि इस पर अभी लीगल ओपिनियन लेने की जरूरत है। इस ओपिनियन के बाद ही दिल्ली से अधिसूचना जारी होनी है।


 हिमाचल सरकार भी उसके बाद - ही इस बारे में कोई फैसला लेगी। राज्य के शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि टेट की वैलिडिटी लाइफटाइम करने के लिए फैसला दिल्ली से होना है।


 हमारे पास अभी एनसीटीई अक्तूबर में हुई बैठक के मिनट्स आए हैं, लेकिन उनके आधार पर फैसला नहीं हो सकता। हमें इस बारे में अंतिम अधिसूचना का इंतजार है और जैसे ही इस अधिसूचना की प्रति मिलेगी, हम इस नियम को हिमाचल में भी लागू कर लेंगे। इसके लिए कैबिनेट से अनुमति लेनी होगी।

हटेंगे जम्मू कश्मीर से जेबीटी करने वाले शिक्षक

वर्ष 2012 में विज्ञापित किए गए 9870 पदों पर जेबीटी अध्यापक के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिनकी अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2012 निर्धारित थी।


 इस भर्ती में बहुत से ऐसे आवेदकों ने आवेदन किया था, जिन्होंने तय तिथि तक डीएड की पात्रता परीक्षा पास नहीं की थी, लेकिन साक्षात्कार के बाद उनका चयन हो गया था।



इसके बाद उनमें से बहुत से अध्यापकों को ज्वाइनिंग दे दी थी, लेकिन अब ऐसे चयनित अध्यापकों की नियुक्ति कर्मचारी चयन बोर्ड ने रद्द करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में इस भर्ती का रिजल्ट जारी हुआ था और हाईकोर्ट के आदेश के बाद 2017 में ज्वाइनिंग की थी।

JBT RECRUITMENT 2020-21: जिला चंबा में जेबीटी की भर्ती

JBT RECRUITMENT CHAMBA Junior Basic Teacher Chamba 
 Total Posts 54 Posts

   Category wise posts General-20, General FF-01,
 General EWS-07. 
OBC 08. 
OBC/IRDP-02,
 SC-10, 
SC/FF-01, 
SC/IRDP-02, 
 ST 02. 
ST/IRDP-01
HP JBT RECRUITMENT 2020-21, DISTT WISE UPDATE HP JBT RECRUITMENT 2020-21, DISTT WISE UPDATE

तीन वर्ष में इन शिक्षकों की भर्तियां

www.jobsoftoday.in तीन वर्ष में इन शिक्षकों की भर्तियां शिक्षा मंत्री ने कहा है कि गत तीन वर्षों में शिक्षा विभाग में हजारों शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं।


HP JBT RECRUITMENT 2020-21, DISTT WISE UPDATE
 इस दौरान 3052 टीजीटी आर्ट्स की नियुक्ति की गई और मौजूदा समय में 1738 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। .

इसके अलावा 1790 सी एंड वी शिक्षकों की नियुक्ति की गई, जबकि 2147 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। 1387 जेबीटी की नियुक्ति की गई। 


2053 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

Holidays in punjab schools

 

Punjab government declares winter vacation from December 25 to 31
School education minister Punjab Mr. Vijay Inder Singla, on Thursday, informed that Punjab government has declared winter vacation from December 25 to December 31 in all government and government-aided and private schools. 

The cabinet minister said that the schools will re-open on January 1. Mr. Vijay Inder Singla said that in view of the winter season, the education department has decided to provide winter break to students and staff of schools.

 He added that due to Covid-19 pandemic, students only from classes 9 to 12 have been allowed in schools to attend physical classes so far. Mr. Singla said that the state government is committed to ensure safety of students and every possible measure is being taken to provide safe and secure environment for students in government schools.

HAS परीक्षा फीस 400 रुपये, पंचायत सहायक की 1200 रुपये

न शिक्षा न अनुभव, न कोई टेस्ट, पंचायत चुनाव यानी अमेरिका का वीजा

HP CABINET DECISION: स्कूलों में 12 फरवरी तक छुटियाँ, पढ़े आफिशियल जानकारी

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मंत्रिमण्डल ने निर्णय लिया कि चार जिलों में लगाया गया कफ्यू अब रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इसके अलावा आम जनता और विभिन्न ट्रेड संघों की मांग पर विचार करके राज्य में पहले की तरह रविवार को बाजार खोलने की अनुमति प्रदान करने का निर्णय भी लिया। बैठक में चिनाब घाटी में 104 मेगावाट तांदी, 130 मेगावाट राशिल और 267 मेगावाट साच खास जल विद्युत परियोजनाओं को एसजेवीएनएल को आबंटित करने के लिए सहमति प्रदान की गई। यह आबंटन चिनाव बेसिन में एसजेवीएनएल को पहले आबंटित की गई तीन परियोजनाओं की शर्तों के अनुसार ही होगा। मंत्रिमण्डल ने सहकारिता विभाग में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं के दो पद सीधी भर्ती द्वारा भरने का निर्णय लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रीष्मकाल में बन्द होने वाले सभी स्कूल 12 फरवरी, 2021 तक बन्द रहेंगे और आनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी। मंत्रिमण्डल ने निजी स्कूलों द्वारा लगाए जा रहे अत्यधिक शुल्क के मुददे पर भी विचार किया और सम्बन्धित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा के उप-निदेशकों को सदस्य के रूप में शामिल कर समिति गठित की। समिति द्वारा यह देखा जाएगा कि निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा लिए जा रहे शुल्क और चार्जिज स्कूलों में कर्मचारियों के वेतन और बुनियादी सुविधाओं के अनुरूप हैं और यह किसी का शोषण तो नहीं कर रहे।

JBT RECRUITMENT : जिला मंडी में बैचवाईज भर्ती के लिए 5 तक आवेदन

 

एस एमसी शिक्षकों को नियमित करें

एस.एम.सी. अध्यापक स्टेट यूनियन के मीडिया प्रभारी और ऊना यूनियन के प्रधान अनवर खान, उपप्रधान नवदीप कुमार, महासचिव चंद्रमोहन, सचिव पंकज, को- ऑर्डीनेटर एडवाइजर सतीश, मीडिया प्रभारी दिनेश, सहसचिव मुकेश, कैशियर प्रवेश कुमारी, एडवाइजर पूनम, अंजना व मोनिका द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले माननीयसुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाया है जिसमें पीरियडबेसिस एस.एम.सी. अध्यापकों की भर्ती को सही ठहराया है।

दरअसल 14 अगस्त को हिमाचल हाईकोर्टने पीरियड बेसिस एस.एम.सी. अध्यापकों को बाहर करने के निर्देश दिए थे। इस फैसले को लेकर 2613 एस.एम.सी. अध्यापक सुप्रीम कोर्ट गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए एस.एस.सी. अध्यापकों की भर्ती को सही ठहराया है। 


अब सरकार एस.एम.सी. पैरा अध्यापकों की तर्ज पर नियमित करे जिससे एस.एम.सी. अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हो सके। अनवर खान ने बताया कि 2613 एस.एम.सी. अध्यापक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों में लगातार 9 वर्षों से बिना किसी अवकाश के और कम वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 


सभी एस.एम.सी. अध्यापक आर.एंड पी. के नियमानुसार आर.टी.ई. के लिए जरूरी सभी शैक्षणिक योग्यताएं टैट आदि को पूरा करते हैं, साथ ही सभी अध्यापकों को पी.टी.ए., पैट और एस.एम.सी.अध्यापकों की नियुक्तियां शिक्षा उपनिदेशकों की अनुमति पर उपमंडलाधिकारियों की अध्यक्षता में नियुक्त कमेटी ने की हैं। 

अनवर खान ने मुख्यमंत्री जयरामठाकुर औरशिक्षामंत्री गोविद वकुर से मांग की है कि जिस तरह सरकार ने पी.टी.ए., पैट और पैरा को नियमित किया है उसी तरह एस.एम.सी. अध्यापकों को भी नियमित किया जाए क्योंकि सभी एक ही पॉलिसी के अंतर्गत लगे हुए हैं।

Competition Point : important question

 1. वर्तमान में भारत के किस स्थान को सफेद पानी के नाम से जाना जाता है?

(क) लेह

(ख) सियाचीन

(ग) कारगिल

(घ) लद्दाख

2. निम्नलिखित में से कौन एक द्वीप है?

(क)दमण

(ख) दादरा एवं नागर हवेली

(ग) पांडिचेरी

(घ) दीव

3. निम्न में से कौन-सा द्वीप भारत और श्रीलंका के मध्य स्थित है?

(क) न्यू मूर

(ख) रामेश्वरम

(ग) गंगासागर

(घ) लक्षद्वीप

4. कोंकण तट कहां से कहां तक विस्तृत है ?

(क) गोवा से कोच्चि

(ख) गोवा से मुंबई

(ग) गोवा से दमण

(घ) गोवा से दीव

5. लक्षद्वीप समूह स्थित है?

(क) कच्छ की खाड़ी में

(ख) बंगाल की खाड़ी में

(ग) मन्नार की खाड़ी में

(घ) अरब सागर में

 6.निम्न में से किस टेब का उपयोग खुले कार्यक्रमों के बीच स्विच करने के लिए किया जाता है?

 (क) Alt+tab (ख) Cri+tab (ग) Shift+tab (9) Ctrl+Alt 

7.संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम अंतराल क्या हो सकता है? 

(क) 3 महीने (ख) 6 महीने (ग) 5 महीने (घ) 2 महीने 

8.ई-मेल का जनक किसे कहा जाता है?
(क) चार्ल्स बैबेज (ख) रे टॉमलिंसन (ग) टिम बर्नर ली (घ) पॉल बुचैत 
 9. निम्नलिखित में से किसने 10,000 रन टेस्ट क्रिकेट में नहीं बनाए हैं? 
 (क) सचिन तेंदुलकर (ख) सुनील गावस्कर 
 (ग) सौरव गांगुली (घ) राहुल द्रविड़


  10.केरल का शास्त्रीय नृत्य कौन सा है? 
(क) कोलाट्टम (ख) महासू (ग) कुचिपुड़ी
 (घ) मोहिनी अट्टम
जेबीटी भर्ती 2020-21 , जिला वाईज की अपडेट 



11. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का मुख्यालय कहां पर स्थित है? 
(क) जिनेवा 
(ख) वाशिंगटन 
(ग) पेरिस
 (घ) इनमे से कोई नहीं

 12. संयुक्त राष्ट्र के नए सदस्य राज्य के रूप में शामिल किया जाने वाला नवीनतम देश कौन- सा था?
 (क) स्विट्जरलैंड
 (ख) ईस्ट तिमोर
 (ग) दक्षिण सूडान
 (घ) मान्टेनिग्रो 
13.निम्नलिखित में कौन- सा एक न्युक्लिओननही है? (क) प्रोटोन 
 (ख) न्यूट्रोन
  (ग) न्यूट्रोन एंड प्रोटोन 
 (घ) पोजिट्रॉन
 14. निम्नलिखित उद्योग जिसमें अभ्रक एक कच्चे माल के रूप में है?
 (क) सीमेंट 
 (ख) शीशे और मिट्टी के बर्तन
  (ग) लोहा और स्टील 
 (घ) विद्युतीय 

 15. एक सेमीकंडक्टर का विशिष्ट उदाहरण क्या है? 
 (क) प्लैटिनम 
 (ख) जर्मेनियम
  (ग) कावर्टज 
 (घ) अभ्रक
16. भारत के किस राज्य में रेल लाइन सबसे अधिक है? (क) उत्तर प्रदेश 
(ख) महाराष्ट्र 
(ग) राजस्थान
 (घ) हरियाणा 

17. सुपर कंप्यूटर परम किसने विकसित किया था?

 (क) टाटा 
(ख) आईआईटी-खड़गपुर 
(ग) आईआईटी-कानपुर 
(घ) सी-डैक 


18. भारत के किस राज्य में रेलवे लाइन नहीं है?
 (क) मेघालय
 (ख) तेलंगाना 
(ग) ओडिशा
 (घ) इनमें से कोई नहीं 

19. 18 दिसंबर को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
 (क) अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी दिवस 
(ख) अंतरराष्ट्रीय किसान दिवस 
(ग) अंतरराष्ट्रीय रोज दिवस 
(घ) अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस 


20. सरकार ने जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर क्या रखने की मंजूरी दी दिया है?

 (क) जयपुर इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर 
ख) नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर
 (ग) कलकत्ता इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर 
(घ) दिल्ली इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर

Daily update

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS