HP GOVT JOB । PB GOVT JOB । HP TGT BATCH WISE RECRUITMENT HP LT BTACHWISE RECRUITMENT HP JBT BATCH WISE RECRUITMENT HP ANAGANWADI BHARTI HP GRAM ROJGAR SEWAK BHARTI HP POLICE RECRUITMENT
HP LATEST JOBS
UPDATED POSTS
🔄 Recently Updated Posts
हिमाचल सरकार के फैसले :10 मई तक सभी कार्यालया 50% स्टाफ के साथ खुलेंगे
हिमाचल प्रदेश के सरकारी आईटीआई में 66 श्रेणियों के एक हजार पद भरने की तैयारी
हिमाचल प्रदेश के सरकारी आईटीआई में 66 श्रेणियों के करीब एक हजार पद भरने की तैयारी शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने व्यवसायिक अनुदेशक, दस्तकारी अनुदेशक, ट्रेड अनुदेशक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2021 को अधिसूचित कर दिया गया है।
इन भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत 1015 पदों को भरा जाएगा। 18 से 45 वर्ष की आयु के लोग इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा विभाग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को राजपत्र में अधिसूचित कर दिया है
पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन ने 346 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी की , आवेदन आनलाईन
पंजाब में नई कोविड गाइडलाइन: अब 15 मई तक बढ़ाया नाइट कर्फ्यू, शाम 6 बजे से सुबह 5 तक रहेगी पाबंदी; राज्य में 24 घंटे के भीतर 130 लोगों की मौत
ब्रेकिंग: मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की मौत
मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें शुक्रवार को सुबह हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है...। ॐ शान्ति।'
लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों 'आज तक' न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो 'दंगल' की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'
पे कमीशन : कर्मचारियों का इंतजार फिर लंबा
कर्मचारी चयन आयोग फार्मासिस्ट,कंडक्टर व अन्य परीक्षाओं का मूल्यांकन शेड्यूल किया स्थगित
संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
कोरोना से पंजाब की जंग: पंजाब में संक्रमण से बिगड़े हालात; CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आर्मी से मदद मांगी, पश्चिमी कमांड ने कहा- हर संभव सहायता देंगे
पंजाब में कोरोना से हालत बिगड़ती जा रही है। हालात जंग जैसे होते देख मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इससे निपटने के लिए सेना से सहायता की अपील की है। भारतीय फौज की पश्चिमी कमांड ने सोमवार को अस्पतालों में मेडिकल कर्मियों की कमी की तत्काल जरूरत को पूरा करने के लिए पंजाब को मेडिकल स्टाफ और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सेवाओं समेत हर संभव मदद की पेशकश की है। इसके साथ ही राज्य के मौजूदा समय बंद पड़े पुराने ऑक्सीजन प्लांटों को फिर से चलाने में भी मदद की पेशकश की गई है। पश्चिमी कमांड के GOC-इन-C लेफ्टिनेंट जनरल RP सिंह, AAVSM, VSM ने सीनियर कमांड अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान प्रस्तावित 100 बिस्तरों वाली कोविड सुविधा को चलाने के लिए स्टाफ मुहैया करवाने की भी पेशकश की।
हिमाचल सरकार ने इन चार जिलों में लगाया कर्फ्यू
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। कांगड़ा, सोलन, सिरमौर व ऊना में बंदिशें सख्त होंगी। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शीर्ष मंत्रियों व अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। कांगडा में पहले से बंदिशे लागू हैं अब तीन अन्य जिलों में भी सख्ती बढा दी है।
हिमाचल सरकार यदि बिलासपुर ,सोलन जिले में भी रात्रि कर्फ्यू लगा देती तो पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के साथ राज्य की लगती सीमाएं सील हो जाती और कोरोना के बढ़ते मामलों में तुरंत कमी दर्ज हो सकती थी। ओक ओवर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में चार जिलों में रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया।
सरकार ने रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से 10 मई तक लगाने का निर्णय लिया है। इन जिलों में रात्रि कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक रहेगा। इस दौरान राज्य में किसी प्रकार की आवाजाही नहीं होगी। केवल आवश्यक वस्तुओं को लेकर आने वाले वाहन ही प्रदेश में दाखिल हो सकेंगे





