HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

केंद्रीय विद्यालय भनाला , जिला चंबा में टीजीटी व पीजीटी शिक्षकों की भर्ती, साक्षात्कार 8 अप्रैल को

 

केन्द्रीय विद्यालय संगठन की शर्तों के अनुसार पूर्ण रूप से अंशकालिक संविदा के आधार पर 2021-22 के लिए विभिन्न पदों का वार्षिक पैनल तैयार करने और आवश्यकता अनुसार प्रयोग करने हेतु साक्षात्कार का आयोजन विद्यालय में निम्न तिथि के अनुसार होगा। 
आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाईट www.bhanala.ac.in डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरकर सम्बन्धित प्रमाण पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियों और मूल दस्तावेजों के साथ दिनांक 08.04.2021 साक्षात्कार के लिए योग्य अभ्यर्थी विद्यालय में सुबह 8:30 से 9:00 तक उपस्थित हों।

 पदों का विवरण:
  स्नातकोत्तर शिक्षक (हिंदी, अंग्रेजी गणित, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, संगणक विज्ञान) 

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान) प्राथमिक अध्यापक,नर्स 

साक्षात्कारर की तिथि : 08.04.2021 1. 

सभी पदों की न्यूनतम स्वीकार्य योग्यता KVS की वैबसाईट www.kvsangathan.nic.in व के.वि. भनाला की वेबसाईट www.bhanala.ac.in उपलब्ध है और वही स्वीकार्य होगी।

 2. अंशकालिक संविदा के आधार पर वेतन संगठन के नियमानुसार देय होगा। 

3. अपूर्ण आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

 4. साक्षात्कार हेतु कोई भी यात्रा /दैनिक भत्ता देय नहीं है। 

 5. अनुबंधित शिक्षकों का अस्थायी आधार पर अनुबंधित किया जायेगा जो कि के.वि.सं. में किसी भी तरह से स्थायी नियुक्ति का अधिकार नहीं रखता।

 6. किसी भी पद हेतु 20 से अधिक उम्मीदवार होंगे तो उनकी 30 मिनट की लिखित दक्षता परीक्षा ली जायेगी एवं इस आधार पर चुने हुए उम्मीदवारों का ही साक्षात्कार होगा।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS