HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

आज से खुले स्कूल, सरकाघाट में सात तक रहेंगे बंद

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में 16 और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने बताया कि सभी को होम आईसोलेट किया गया है। सबसे अधिक मामले भांबला के स्कूलों से आए हैं। इनमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांबला के 8 मामले और प्राइमरी स्कूल बस्सी भांबला से चार मामले हैं। प्राइमरी स्कूल बन मगोह से एक मामला, सुलपुर स्कूल का एक मामला, खनोट स्कूल का एक मामला और जबोठ स्कूल का एक मामला है। उपमंडल सरकाघाट के सभी स्कूलों को 7 फरवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। साथ में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि 7 फरवरी तक ऑनलाइन स्टडी जारी रहेगी
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS