HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

16 और शिक्षक कोरोना पाजिटिव, स्कूल 7 फरवरी तक बंद

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में 16 और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने बताया कि सभी को होम आईसोलेट किया गया है। सबसे अधिक मामले भांबला के स्कूलों से आए हैं। इनमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांबला के 8 मामले और प्राइमरी स्कूल बस्सी भांबला से चार मामले हैं। प्राइमरी स्कूल बन मगोह से एक मामला, सुलपुर स्कूल का एक मामला, खनोट स्कूल का एक मामला और जबोठ स्कूल का एक मामला है। 

उपमंडल सरकाघाट के सभी स्कूलों को 7 फरवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की तरफ से यह आदेश जारी किए गए हैं। साथ में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि 7 फरवरी तक ऑनलाइन स्टडी जारी रहेगी। 


अध्यापक स्कूलों में पहले की तरह ही आएंगे और स्कूल में कोरोना के लिए जारी की गई एसओपी का पालन करेंगे। ऐसे अध्यापक जिनमें बुखार, सर्दी, खांसी के लक्षण होंगे उनको छूट दी गई है। इसकी पुष्टि शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है।


Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS