HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

जेबीटी अभ्यर्थियों को राहत : 14 को होने वाली परीक्षा 18 को

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड भाग-दो की 14 दिसंबर को होने वाली साइंस विषय की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 14 दिसंबर के बजाय 18 दिसंबर को प्रदेश भर में सुबह 10 से एक बजे तक होगी। बोर्ड प्रबंधन ने बदलाव 14 दिसंबर को ली जाने वाली जेबीटी की अध्यापक पात्रता परीक्षा और साइंस विषय की परीक्षा को एक साथ आने के बाद किया है। 


प्रदेश के  अखबार  ने इस मामले को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद शिक्षा बोर्ड ने तिथि में बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में टेट की तिथियां घोषित की हैं।


 बोर्ड की ओर से जारी तिथियों में जिस दिन जेबीटी टेट होना था, उसी दिन डीएलएड भाग-दो के साइंस विषय की भी परीक्षा का भी शेड्यूल जारी किया था। वहीं दोनों ही परीक्षाएं सुबह के सत्र में ही होने के कारण प्रदेश के हजारों छात्र इनमें से एक परीक्षा को नहीं देने से वंचित रह रहे थे, जिसके चलते उनमें असमंज की स्थिति बनी हुई है।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS