HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

WEATHER UPDATE: मौसम विभाग का अलर्ट, हिमाचल में बर्फबारी और बारिश की संभावना

हिमाचल के कई इलाकों में बर्फबारी  हो रही है। इससे प्रदेशभर में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आज भी चंबा, कांगड़ा, लाहौल स्पीति, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। 



इसी तरह कांगड़ा, मंडी और शिमला में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। हमीरपुर समेत 5 जिलों में बारिश हो रही है। शिमला में भी रात से मौसम खराब बना हुआ है। सुबह के वक्त हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इससे मौसम बहुत ठंडा हो गया है। बीती रात से हो रही बर्फबारी के बाद अधिकतर शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे गिर गया है।

Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS