HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

HP POLICE RECRUITMENT: फिजिकल टैस्ट का शेड्यूल जारी,



हिमाचल पुलिस ने 4 जिलों में पुलिस भर्ती के लिए ग्राउंड टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट को लेकर तारीखें जारी हो गई हैं। पहले चरण में किन्नौर, शिमला, सोलन और सिरमौर में ग्राउंट टेस्ट होंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए भर्ती में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। शारीरिक परीक्षा के लिए दिन भी बढ़ा दिए गए हैं। इस संबंध में पुलिस विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
  
हिमाचल प्रदेश में 1334 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 932 पुलिस कांस्टेबल, 91 पुरुष चालक और 311 महिला कांस्टेबल के पद भरे जाने हैं। 1 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभी तक 50,000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इस बीच किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर में ग्राउंड टेस्ट की तिथियों का ऐलान भी कर दिया गया है। 

महिला कैंडिडेट को पुरुषों से 1 दिन पहले बुलाया जाएगा, जबकि पुरुष चालकों की भर्ती के लिए पुरुषों को अंतिम दिन बुलाया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 7:00 बजे ग्राउंड में रिपोर्ट करना होगा। 1 दिन में कितने अभ्यार्थी दे पाएंगे शारीरिक टेस्ट कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस भर्ती में कुछ बदलाव किए गए हैं। पहले जहां 2 से 3 हजार अभ्यार्थी ग्राउंड टेस्ट में पहुंचते थे। वहीं अब संक्रमण को देखते हुए 1000 अभ्यार्थी ही बुलाए जाएंगे। 
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS