HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

HP CABINET DECISION: 21 सितंबर तक स्कूल बंद



हिमाचल सरकार ने राज्य में स्कूलों को 21 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है। राज्य आपदा प्रबंधन सेल ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। कोरोना के मामलों और राज्य में बरसात को देखते हुए सरकार ने एक सप्ताह और स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। 

पहले सरकार ने 14 सिंतबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया था। हालांकि शिक्षक पहले की तरह स्कूलों में आकर ऑनलाइन पढ़ाई करवाएंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने पिछले दिनों कहा था कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में बंद स्कूलों को खोलने के संबंध में जल्द फैसला लिया जाएगा। फिलहाल शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी ही स्कूलों में जा रहे हैं। 
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS