HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

वन विभाग बिलासपुर में वन ‌रक्षकों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

 

बिलासपुर वन वृत में अनुबंध आधार पर वन रक्षकों की सीधी भर्ती-2021 


हिमाचल प्रदेश वन विभाग के बिलासपुर वन वृत के अन्तर्गत अनुबन्ध आधार पर वन रक्षकों के कुल 30 (अचयन/Non-Selection) पदों के लिये सीधी भर्ती हेतु केवल ऑनलाइन आवेदन विभाग की वैबसाईट http://forp.hp.gov.in पर आमन्त्रित किए जाते हैं। 


अनुबन्ध के आधार पर वन रक्षकों की भर्ती सरकार द्वारा समय- समय पर जारी अधिसूचनाओं के आधार पर की जा रही है। 

यह भर्ती खुली है और वन वृत स्तर पर की जा रही है। आवेदक का नाम  हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय / उप-रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए ।


 अनुबन्ध के आधार पर नियुक्त वन रक्षकों को 5910+2000 ग्रेड पे+150 प्रतिशत हुआ ग्रेड पे का मासिक वेतन दिया जाएगा


चयनित उम्मीदवार को अनुबंध के आधार पर प्रारम्भ में एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा जिसका वर्षानुवर्ष नवीनीकरण / अवधि विस्तार  वर्ष के दौरान संतोषजनक सेवा और आचरण सम्बन्धित वन मण्डल अधिकार करने उपरान्त ही किया जाएगा । 



यदि अनुबन्ध में एक वर्ष या उससे अधिक की बढ़ौतरी की जाती है तो पश्चातवर्ती वर्ष। वर्षों के लिए अनुबंध राशि में सेवा नियमानुसार तीन प्रतिशत की वार्षिक बढ़ौतरी देने का प्रावधान है। वन रक्षक का पद वृत स्तरीय संवर्ग का है। 



नवनियुक्त वन रक्षकों की पहली तैनाती जनजातीय/ दुर्गम क्षेत्रों में पद उपलब्धता के आधार पर की जा सकती है । संविदा के आधार पर नियुक्त पदधारी, जिसने तैनाती के एक स्थान पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया हो, आवश्यकता के आधार पर उसी वृत में स्थानान्तरण हेतू पात्र होगा, जहां भी प्रशासनिक आधार पर से ऐसा करना अपेक्षित हो।



 यदि आवेदक वन विभाग में भर्ती होने का इच्छुक हो और निर्धारित शर्ते एवं योग्यता पूरी करता हो तो वह इस विज्ञापन के प्रकाशित होने के बाद विभाग की वैबसाईट  http://forp.hp.gov.in/ पर 06-07-2021 से 19-08-2021 तक केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन में उनकी व्यक्तिगत ई-मेल आई डी और मोबाईल नम्बर दर्ज करना जरूरी है। यदि कोई आवेदक ऑफलाइन आवेदन करता है तो उसका आवेदन बिना कोई कारण बताए रद्द कर दिया जाएगा और वह इस भर्ती हेतु पात्र नहीं होगा।



 आवेदन पत्र प्राप्ति की अन्तिम तिथि 19-08-2021 है । जो पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं व भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से ही भरे जाएंगे जिसके लिये प्रात्र उम्मीदवारों के नामांकन भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोई हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से आमंत्रित किए जा रहे हैं। वन वृत बिलासपुर में अनुबन्ध आधार पर वन रक्षकों के भरे जाने वाले पदों का श्रेणीवार ब्योरा निम्न प्रकार से है :- 


Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS