HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

4000 शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार


हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में जल्द चार हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा विभाग ने वित्त महकमे से मंजूरी लेने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके बाद प्रस्ताव मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।बैचवाइज भर्ती के आलावा  सीधी  भर्ती से भी कुछ पद  भरे जाएंगे।उच्च शिक्षा विभाग व   प्रारंभिक शिक्षा विभाग में स्वीकृत रिक्त पद भरने के लिए शिक्षा विभाग ने चार हजार नए शिक्षक भर्ती करने का प्रस्ताव तैयार किया है।


सीएंडवी, शास्त्री, भाषा अध्यापक, टीजीटी, जेबीटी,  पैट, डीएम, तबला प्रशिक्षक और कॉलेज प्रवक्ताओं के पद भरे जाएंगे। पीईटी,ड्राइंग टीचरों और तबला प्रशिक्षकों की काफी समय बाद भर्ती की जा रही है। 


प्रारंभिक शिक्षा के तहत सीएंडवी , जेबीटी। और टीजीटी   के करीब 2500 पद भरे जाएंगे। शेष पदों को उच्च शिक्षा के तहत भरा जाएगा। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलते ही भर्ती शुरू कर दी जाएगी। 

Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS