HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों की भर्ती, करें आवेदन आफलाइन

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, निदेशालय महिला एवं बाल विकास परियोजना, रिवालसर जिला मंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकी चंद्राहन के आंगनबाड़ी केंद्र नटनेड़, सिध्याणी पंचायत के सदेहड़ा तथा लुहारडी के डुलग व हल्यातर के हल्यातर में कार्यकर्ता के रिक्त पद तथा कोठी गैहरी के कोठी गैहरी व बैरी पंचायत के बैरी आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरा जाना है। 

इसके साक्षात्कार 20 अप्रैल 2021 को प्रातः 11 बजे बाल विकास परियोजना ने बाल   विकास परियोजना कार्यालयय रिवालसर में लिए जाने है।


 इच्छुक प्रार्थी अपना आवेदन सादे कागज पर सभी प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ 19 अप्रैल सायं पांच बजे तक कार्यालय रिवालसर में जमा करवा सकते हैं या साक्षात्कार के समय भी प्रस्तुत कर सकते हैं। 


योग्यताा व शतों की अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर कार्यालय में होंगे व्यक्तिगत रूप में या कार्यालय दूरभाष नंबर 0 1 9 0 5 - 240325 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर संतोष कुमार शर्मा ने दी।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS