HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

बहुराष्ट्रीय कंपनी में 457 पदों पर भर्ती, साक्षात्कार के माध्यम से

 


बहुराष्ट्रीय कंपनी एचएमपीए लिमिटेड सैकड़ों बेरोजगार लोगों का रोजगार देगी। कंपनी में विभिन्न श्रेणियों के 457 पद भरने के लिए 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ग्राम पंचायत हार, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा में साक्षात्कार होंगे। 


इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कोरोना काल में बेरोजगार हुए हैं। 


यहां जारी बयान में कंपनी के प्रबंध निदेशक अविनाश शर्मा ने बताया कि ट्रेनी इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स में बहुतकनीकी अथवा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से डिप्लोमा होल्डर के 80, जनरल हेल्पर के 92, कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल के 40, वर्टिकल मशीन कंट्रोल के 20, सिविल प्लेसमेंट ऑफिसर के 122, सिक्योरिटी गार्ड के 67, एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 36 पद नियमित आधार पर भरे जाने हैं।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS