HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

जलरक्षकों के 17 पदों पर भर्ती,10 मई तक करें आवेदन

 


जिला सिरमौर में जलशक्ति उपमंडल माजरा अतंर्गत 17 जलरक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी सहायक अभियंता माजरा ने दी। उन्होंने बताया कि इस उपमंडल के अतंर्गत ग्राम पंचायत पुरूवाला में 2, पातलियों में 2, बहराल 1, पिपलीवाला पलहौडी 2, हरिपुरखोल 1, कोलर 2, परदूनी 1, रामपुर-भारापुर 1, माजरा 2, मिश्रवाला 1 तथा धौलाकुंआ में 1 पद भरे जाएंगे।

 उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता 10 मई को सांय 3 बजे तक सहायक अभियंता जलशक्ति उपमंडल कार्यालय माजरा में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थी अपने मूल दस्तावेजों सहित 12 मई, 2021 को प्रातः 11 बजे जलशक्ति उपमंडल माजरा के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें |

आवेदक द्वारा दिए गए प्रमाण पत्रों की छंटनी के बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा।
 अभ्यार्थी संबंधित ग्राम पचांयत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
 आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम व 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
 आवेदक की नियुक्ति ग्राम पंचायत द्वारा पूर्णतया अस्थाई रूप से होगी।


 जलरक्षक का मासिक देयमान की भर्ती 3300 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।


 आवेदक अपनी शैक्षणिक योग्यता जोकि कम से कम आठवीं, दसवीं पास का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र जैसे बीपीएल, हिमाचली, भूमिहीन, बेरोजगारी, अनुभव, अधिसूचित पिछडा क्षेत्र, विधवा, तलाकशुदा, इकलौती महिला, अनाथ, एकमात्र संतान- बेटी आदि प्रार्थना पत्र के साथ भेजे। उन्होंने बताया कि ओवदक शारीरिक व मानसिक रूप से कार्य करने के लिए सक्षम होना चाहिए।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS