HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

15 अप्रैल तक शैक्षणिक संस्थानों को किया बंद: जय राम ठाकुर

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थान 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सीएम जयराम ने कुल्लू में लोगों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। कहा कि अभी प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही पर पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। 


सीएम ने कहा कि सरकारी आवास से स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड ड्यूटी में समस्या नहीं होगी। कोविड को लेकर सरकार 5-6 दिन में समीक्षा बैठक करेगी। उसके बाद सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। 


सीएम ने कहा कि टीकाकरण के साथ कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में खाली चल रहे विशेषज्ञों के पदों को प्रदेश सरकार प्राथमिकता के साथ भरेगी। एक दिवसीय दौरे के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार सुबह कुल्लू पहुंचे हैं। 
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS