HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

पहली अप्रैल से नयी शिक्षा पालिसी। स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती अलग से!

नए सत्र यानी की पहली अप्रैल से हिमाचल में न्यू एजुकेशन पॉलिसी के नियम लागू होना शुरू हो जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की अप्रैल से अभी स्कूलों में प्री-नर्सरी शुरू हो सकती है। इसके साथ ही क्लास रूम में पढ़ाए जाने वाले नियम भी न्यू एजुकेशन पॉलिसी के ही होंगे। विभागीय जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए पॉलिसी को लेकर बदलावों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। अहम यह है कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी में 11वीं कक्षा से कालेजों तक संकाय सिस्टम खत्म होगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा अगर न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू होती है, तो प्राइमरी स्कूलों के लिए अलग से शिक्षक भर्ती किए जाएंगे। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS