HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

एस एम सी शिक्षकों के लिए बनायें स्थाई पालिसी : धूमल




शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को चिट्ठी लिखकर एसएमसी शिक्षकों के लिए स्थायी या अनुबंध नीति बनाने को कहा है।

 धूमल के इस पत्र की इन दिनों राज्य सचिवालय में भी चर्चा है। पत्र संख्या डीओ नंबर - पीएस/एक्ससीएम, 2021-188 में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से कहा है कि वह पीरियड आधारित एसएमसी शिक्षक संघ की ओर से दी गई प्रस्तुति को संलग्न दस्तावेजों के साथ उन्हें भेज रहे हैं।


 ये खुद ही स्थिति स्पष्ट कर रहे हैं। इसमें 2555 पीरियड आधारित एसएमसी शिक्षकों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट सत्र में स्थायी या अनुबंध नीति बनाने की बात है। ब्यूरो
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS