HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

'मिशन 2022' रिपीट, कांग्रेस का दांव, प्रशांत किशोर को बनाया प्रधान सलाहकार

 

• मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद ट्वीट करके इस नियुक्ति की जानकारी दी 

 'मिशन 2022' रिपीट के लिए पंजाब कांग्रेस ने एक ऐसा दांव खेल दिया है कि प्रदेश की सियासत में भूचाल आ जाएगा और विरोधी चारों खाने चित्त। 


क्योंकि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त कर लिया है। मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी और खुशी जताई। 

 कैप्टन ने कहा कि प्रशांत किशोर राजनीतिक रणनीति बनाने में माहिर हैं और उनकी सेवाओं का फायदा अब कांग्रेस पंजाब में उठाएगी।

 पार्टी ने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है और उम्मीद है कि प्रशांत किशोर और कांग्रेस मिलकर पंजाब में बदलाव की बयार बहाएंगे, ताकि प्रदेशवासी कांग्रेस की नीतियों का फायदा उठाते रहें।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS