प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी किए गए अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के परिणाम में भावी शिक्षक पात्रता की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए। प्रदेशभर में 36773 अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा दी थी. लेकिन इनमें से 5976 ही पास हो पाए हैं।
आठ विषयों की अध्यापक पात्रता
परीक्षा में 30797 परीक्षार्थी फेल हो
गए हैं।
टीजीटी आर्ट्स में 15168 ने
आवेदन किया था और इनमें से
12951 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पास
परीक्षार्थियों की संख्या 1627 है। पास
प्रतिशत सिर्फ 12.56 रहा।
टीजीटी
मेडिकल में 5467 ने आवेदन किया
था और इनमें से 4868 ने परीक्षा दी
थी व 531 ही उत्तीर्ण हो पाए। पास
प्रतिशतता 10.91 रही।
पंजाबी विषय
में 121 ने आवेदन किया था और
97 परीक्षा के लिए अपीयर हुए थे
व मात्र तीन ही उत्तीर्ण हुए हैं। पास
प्रतिशतता 3.09 रही।
उर्दू में 17 ने
आवेदन किया था और 11 अपीयर
हुए थे। इनमें से तीन उत्तीर्ण हुए व
पास प्रतिशतता 27.27 रही। जेबीटी
टेट के लिए 7937 ने आवेदन
किया था और 7052 अपीयर हुए
थे। 1829 परीक्षार्थी पास हुए हैं
और पास प्रतिशतता 25.94 रही।
शास्त्री में 2038 ने आवेदन किया
था और इनमें से 1892 ने परीक्षा
दी थी। 553 उत्तीर्ण हुए और पास
प्रतिशतता 29.23 रही।
टीजीटी नॉन
मेडिकल में 6757 ने आवेदन किया
था और 6048 अपीयर हुए थे।
1035 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे और पास
प्रतिशतता 17.11 रही।
भाषा अध्यापक के लिए 4302 ने
आवेदन किया था और 3854 परीक्षा
में बैठे। 395 भावी शिक्षक पास हुए हैं
और पास प्रतिशतता 10.25 रही।
आठ विषयों की परीक्षा 12 से 15
दिसंबर 2020 तक संचालित की
गई थी। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट
के लिंक पर जाकर एप्लीकेशन नंबर
डालकर परीक्षा परिणाम प्राप्त कर
सकते हैं।
-डा. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, प्रदेश
स्कूल शिक्षा बोर्ड
