HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

शास्त्री अध्यापकों के 46 पदों पर होगी बैचवाईज भर्ती

 

जिला सिरमौर में शास्त्री अध्यापकों के 46 पदों की बैचवाइज भर्ती की जाएगी। इसकी कासिलिंग 2 से 4 मार्च को निर्धारित की गई है। इस भर्ती में रोजगार कार्यालय संगड़ाह, पावटा व राजगढ़ के अभ्यर्थी 2 मार्च, नाहन, कमरउ व शिलाई रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थी 3 मार्च, जबकि सराहां रोजगार कार्यालय के अभ्यर्थी 4 मार्च को काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। 


काउसिलिग उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे से आरंभ होगी। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दया राम ने दी। 

 उन्होंने बताया कि शास्त्री अध्यापकों के कुल 46 पदों में अनारक्षित सामान्य वर्ग के 14 पदों के लिए 2008 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के 8 पदों के लिए 2014 बैच, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1 पद के लिए 2014 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 7 पदों के लिए 2008 बैच तक के अभ्यर्थी काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। इसी तरह आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित 6 पदों के लिए 2014 बैच, अनुसूचित जनजाति अंतोदय वर्ग के 4 पदों के लिए 2014 बैच, अन्य पिछड़ा अन्त्योदय वर्ग के लिए आरक्षित 2 पद के लिए अब तक के बैच, अनारक्षित सामान्य वर्ग के स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्र व पौत्री के लिए आरक्षित 3 पद के लिए 2008 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के स्वतंत्रता सेनानियों के पौत्र व पौत्री के लिए आरक्षित 1 पद के लिए 2012 बैच तक के अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकते है। 

उपनिदेशक ने बताया कि जिले के सभी रोजगार कार्यालयों के यों की पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किए जा चुके हैं, यदि ऐसे पात्र अभ्यथीं जिन्हें किसी कारण वश सूचना प्राप्त न हुई हो, वे भी इन तिथियों को काउंसिलिंग में भाग ले सकते है। सभी अभ्यर्थियों की सूची, बायोडाटा फार्म, कॉल लेटर, व अन्य वांछित दस्तावेजों से संबंधित जानकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर के ब्लॉग पर भी देख सकते है। जानकारी के लिए कार्यालय उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के दूरभाष नंबर 01702- 224249 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS