HP LATEST JOBS

▼

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

शिक्षक भर्ती को जल्द हटे, 100 छात्रों की शर्त

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 35 छात्रों की संख्या पर शारीरिक व कला अध्यापकों के पदों को भरा जाए। यह मांग राजकीय सी एंड वी संघ की शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में उठी। बैठक में शिक्षकों के खाली पद भरने पर चर्चा की गई।


 इस बैठक में शिक्षा निदेशक ने कहा कि आरटीई में कला व शारीरिक शिक्षकों के पद न भरे जाएं, ऐसा कहीं नहीं लिखा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा जरूर लिखा है कि जिन माध्यमिकस्कूलों में 100 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं, वहां ये पद प्राथमिकता से भरे जाएं।


 शिक्षा निदेशक ने कहा कि जिन माध्यमिक स्कूलों में बच्चों की संख्या 35 होगी, उन स्कूलो में ये पद प्राथमिकता से भरे जाएं। ऐसा प्रस्ताव सरकार को शिक्षा विभाग द्वारा भेजा जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा ने सरकार से मांग की है कि जिन माध्यमिक स्कूलों में बच्चों की संख्या 35 है, उन स्कूलों में कला व शारीरिक शिक्षकों के पदों को प्राथमिकता के साथ भरा जाए।

Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS