HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

BUDGET UPDATE:बीमा क्षेत्र में 74% FDI, LIC का IPO


BUDGET UPDATE 2021-22

For Poorer:
गरीबों के लिए वन नेशन, वन राशन कार्ड को 32 राज्यों में लागू किया जाएगा। 86% लोगों को इसमें कवर किया जा चुका है। उज्ज्वला योजना का फायदा 1 करोड़ और महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा।



FARMERS :

 2021-22 में एग्रीकल्चर क्रेडिट टारगेट 16.5 लाख करोड़ का है। ऑपरेशन ग्रीन स्कीम में जल्द खराब होने वाली 22 फसलों को शामिल किया जाएगा। एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड तक एपीएमसी की भी पहुंच होगी। कोच्चि, चेन्नई, विशाखापट्टनम, पारादीप और पेटुआघाट जैसे शहरों में 5 बड़े फिशिंग हार्बर बनेंगे। तमिलनाडु में मल्टीपर्पज सी-विड पार्क बनेगा। 


INSURANCE: 
इंश्योरेंस-बैंकिंग सेक्टर के लिए इंश्योरेंस एक्ट 1938 में बदलाव होंगे। इंश्योरेंस सेक्टर में FDI को 49% से बढ़ाकर 74% किया जाएगा। • IDBI के साथ-साथ दो बैंक और एक पब्लिक सेक्टर कंपनी में विनिवेश होगा। इसके लिए कानून में बदलाव होंगे।। 


LIC
LIC के लिए भी IPO लाया जाएगा। सरकारी बैंकों में 20,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा, बैंकों को NPA से छुटकारा दिलाने के लिए एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी और एसेट मैनेजमेंट कंपनी बनाई जाएगी।

 वित्त मंत्री निर्मला सीतारण का तीसरा बजट है। इससे पहले उन्होंने 5 जुलाई 2019 और 1 फरवरी 2020 को भी केंद्रीय बजट पेश किया था। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह बजट आम लोगों के लिए राहत भरा होगा। मोदी सरकार का यह 9वां बजट होगा, जिसमें 5 जुलाई 2019 को आया अंतरिम बजट भी शामिल । 

Updating

 
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS