HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

कंगना रनौत का टविटर अकाउंट बंद

अभिनेत्री कंगना रनौत जब से ट्विटर पर आई हैं, तब से लगातार अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब बुधवार को कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिसके बाद कंगना ने ट्विटर के सीईओ जैक को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

 कंगना ने ट्वीट किया कि लिबरल अब उनके चाचा जैक के पास जाकर रोने लगे और मेरे अकाउंट को अस्थायी रुप से प्रतिबंधित करा दिया गया।


 वे लोग मुझे धमका रहे हैं। मेरा अकाउंट या वर्चुअल आइडेंटिटी कभी भी देश के लिए शहीद हो सकती है, लेकिन मेरा रीलोडेड देशभक्त वर्जन फिल्मों के जरिए वापस आएगा। 


तुम्हारा जीना दुश्वार करके रहूंगी। गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर कई बार विवादित टिप्पणियां की थीं, जिसके चलते पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ से उनकी तीखी झड़प हुई थी।


 इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भी उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वंशवाद पर खुलकर अपनी राय रखी थी।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS