HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

बिजली बोर्ड और शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 3000 नये पद

राज्य बिजली बोर्ड और शिक्षा विभाग में जल्द तीन हजार
नए पद भरे जाएंगे। बिजली बोर्ड इसी माह 1892 पदों पर जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर का भर्ती परिणाम घोषित करेगा। चुनाव आचार संहिता के चलते परिणाम जारी नहीं हो रहे थे।


 उधर, शिक्षा विभाग में जेबीटी की बैचवाइज काउंसलिंग भी रफ्तार पकड़ेगी। 1225 पदों पर सरकारी स्कूलों में जेबीटी नियुक्त किए जाने हैं। सरकारी स्कूलों में जेबीटी के पद भरने को सरकार ने बैचवाइज काउंसलिंग को बीते माह ही हरी झंडी दी थी। बीएड और डीएलएड के विवाद के बीच जिलों को काउंसलिंग करने के निर्देश जारी हो गए हैं। डीएलएड करने वालों को ही बैचवाइज भर्ती में प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया है। जेबीटी के 1225 पद भरने के लिए सरकार ने बीते दिनों कानूनी राय ली थी। 


एनसीटीई ने बीएड को भी जेबीटी भर्ती के लिए पात्र माना है। प्रदेश के आरएंडपी नियमों के तहत जेबीटी करने वालों को भर्ती में शामिल किया जाता है। ऐसे में इस भर्ती को लेकर दुविधा में फंसी सरकार ने कानूनी राय लेने के बाद डीएलएड को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है। 



इसके तहत जेबीटी के वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार 467 पद भरने के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को पत्र भेजा गया। शेष 758 पद भरने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार बैचवाइज आधार पर काउंसलिंग करने के निर्देश दे दिए हैं। सभी जिलों को इस बाबत शेड्यूल तैयार करने को कह दिया है। उधर, विजली बोर्ड प्रबंधन ने बीते दिनों जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर के 1892 पद भरने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है। दस्तावेजों का मूल्यांकन भी हो चुका है। अब भर्ती परिणाम घोषित करने की अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS