HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

पंजाब में सरकारी स्कूल शिक्षिका की कोरोना से मौत से मचा हडकंप

सांस लेने की दिक्कत होने के कारण उन्हें DMC में भर्ती कराया गया था


 पंजाब में शनिवार को एक हैरान करने वाली खबर आई, जिसने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सरकारी अमले में भी हड़कंप मच गया है। लुधियाना में सरकारी स्कूल की टीचर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है।

 मृतका की पहचान तेजिंद्र कौर के रूप में हुई है। वह सीनियर सेकेंडरी स्कूल गालिब कलां, जगराओं में कार्यरत थी। शुक्रवार देर रात सांस लेने की दिक्कत होने के कारण उन्हें DMC में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। 



 बताया जा रहा है कि टीचर दो बार कोरोना पॉजीटिव रही थीं। अब उनकी बेटी भी कोरोना संक्रमित है, जो 12वीं की छात्रा है।


Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS