HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों पर लगाई रोक

तीन नए कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली अर्जियों पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुनवाई हुई। कोर्ट ने तीनों कानून अमल में लाने पर रोक लगा दी है। साथ ही किसानों से बातचीत के लिए 4 सदस्यों की कमेटी भी बनाई है।


  इससे पहले बहस के दौरान पिटीशनर वकील एमएल शर्मा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बनाई जाने वाली कमेटी के सामने पेश होने से किसानों ने इनकार कर दिया है। किसानों का कहना है कि कई लोग चर्चा के लिए आ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री सामने नहीं आ रहे। इस पर चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने कहा- हम उन्हें नहीं बोल सकते, इस मामले में वे पार्टी नहीं हैं।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS