HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

26 वर्षीय एमफिल छात्रा ने जीता जिला परिषद चुनाव

IMAGE CREDIT SOCIAL MEDIA शिमला : जिला शिमला के कसुपम्टी विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड बल्देयां से रीना ने जीत हासिल की है। दो नवंबर 1994 को जन्मी रीना ने महज 26 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया है।


  पहली बार राजनीति में कदम रखने वाली टीना उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। रीना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र विषय में एमफिल कर रही हैं। पहली बार चुनाव लड़ने वाली टीना ने 5858 मत प्राप्त किए हैं।


रीना पढ़ाई के साथ छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति में आई हैं। लोगों की समस्याएं हल करवाना ही उनकी प्राथमिकता होगी।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS