HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

ऊना में भर्ती पहली मार्च से, पंजीकरण 16 फरवरी तक

 

भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर संजीव कुमार ने बताया कि इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में 1 मार्च से 16 मार्च, 2021 को सेना भर्ती आयोजित की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।



 उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए 13 फरवरी, 2021 तक पंजीकरण करवाया जा सकता है।


 उन्होंने बताया कि यह भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी वर्ग के लिए हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के लिए होगी। इसके अलावा धर्म गुरू (आर टी जेसीओ) और हवलदार (एसएसी) वर्ग के लिए सभी हिमाचल प्रदेश, यूटी चंडीगढ़ और हरियाणा के गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के जिलों को छोड़कर सभी उम्मीदवार भर्ती में भाग ले सकते है। 



रैली का संचालन कोविड-19 से संबंधित सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा। आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती के वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS