HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

Health update: मटर के फायदे

 अंगुलियों की सूजन:  अकसर सर्दियों के दिनों में महिलाओं के पानी में लगातार काम करने के कारण हाथ और पैर की अंगुलियां सूजने लगती हैं साथ ही उनमें खुजली भी होने लगती है। इस खुजली और सूजन को दूर करने के लिए मटर के दानों का काढ़ा बनाएं और गुनगुने काढ़े में कुछ देर अंगुलियों को डुबोकर रखें। इससे आपको राहत मिलेगी। इसके अलावा गुनगुने सरसों के तेल से मालिश करने से भी सूजन और खुजली में राहत मिलती है। 

कैंसर में लाभकारी:   आकार में भले ही मटर छोटा हो, लेकिन यह कैंसर जैसी बीमारी से भी आपको छुटकारा दिला सकता है। इसे नियमित खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है। खासतौर से पेट के कैंसर में मटर बहुत लाभकारी है। .

ऊर्जावान बनाए : मटर के दाने फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको ऊर्जावान बनाए रखते हैं। हरे मटर को नियमित खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।



 रोग प्रतिरोधक क्षमता : शरीर को रोगों से बचाने और इम्युनिटी पॉवर को स्ट्रांग बनाने के लिए कच्चा हरा मटर जरूर खाएं। हरे मटर में एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है।


 त्वचा के लिए मटर के दानों का दरदरा पेस्ट त्वचा के लिए बेहतरीन स्क्रब है। इसे लगाने से धीरे-धीरे चेहरे की चमक बढ़ जाएगी। शरीर के किसी भी स्थान पर जल जाने की स्थिति में मटर के दानों का महीन लेप लगाने से आराम होता है। यह जले हुए स्थान पर ठंडक प्रदान करने के साथ धाव को बढ़ने नहीं देगा।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS