HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

HP CABINET DECISION : कोरोना के कारण हिमाचल में कर्फ्यू लगा

हिमाचल कैबिनेट की मीटिंग आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में यह फैसला लिया गया कि स्कूल और कॉलेज 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे ।इसी के साथ ही क्रोना के बढ़ते मामलों को देखकर हिमाचल में अब रात को आठ बजे से कर्फ्यू लागू रहेगा । बैठक में फैसला लिया गया कि शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह 24 नवंबर मंगलवार से लगेगा 

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण 11 नवंबर से 25 तक स्‍कूलों व कॉलेज में छुट्टियां कर दी गई थीं। अब सरकार ने दिसंबर अंत तक शैक्षणिक संस्‍थान बंद रखने का फैसला लिया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते सप्‍ताह भर में काफी तेजी आई है।


 कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। इस कारण सरकार ने बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को ध्‍यान में रखते हुए सभी शिक्षण संस्‍थानों को बंद करने का फैसला लिया है। 26 नवंबर से पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS