HP LATEST JOBS

UPDATED POSTS

🔄 Recently Updated Posts

जेबीटी पदों पर भर्ती, काउंसलिंग 7 अक्तुबर को

जेबीटी भर्ती 2020

जेबीटी के 2 पदों की भर्ती पूर्व सैनिकों के आश्रितों से की जाएगी तथा यह भर्ती बैच वाइज आधार पर की जाएगी। इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा जिसके लिए काउंसलिंग 7 अक्टूबर को 11:00 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय बिलासपुर में होगे।


 जिन अभ्यर्थियों के नाम कार्यालय में दर्ज हैं वही पात्र होंगे। उप निदेशक प्रारंभिक सुरेश कुमार ने बताया कि रोजगार कार्यालय से जिन अभ्यर्थियों के नाम दर्ज किए गए हैं उन्हें डाक के माध्यम से बुलावा पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं। 



इसके अलावा ऐसे अभ्यर्थी जो निर्धारित योग्यताओं को पूरा करते हो लेकिन उन्हें काल लेटर नहीं प्राप्त हुए हैं, वह भी इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता, हिमाचल प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार कार्यालय के पंजीकृत कार्ड प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिक के आश्रित का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पिछड़ी पंचायत क्षेत्र से संबंध रखने का प्रमाण पत्र के अतिरिक्त अन्य मूल दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में भाग लेंगे।
Share post to friends:

PUNJAB ONLINE NEWS AND JOBS